बीएलएस इंटरनेशनल ने दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए

Eros Times: विभिन्न देशों की सरकारों और नागरिकों के भरोसेमंद तकनीकी सहयोगी बीएलएस इंटरनेशनल ने 30 सितंबर 2023 को समाप्त अपने अनंकेक्षित (अनऑडिटेड) तिमाही और छमाही वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। बीएलएस इंटरनेशनल के संयुक्त प्रबंध निदेशक (ज्वाइंट एमडी) ने कहा, ”मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने दूसरी तिमाही में प्रगति का सिलसिला जारी रखा है।

कंपनी का कामकाज उम्मीद के मुताबिक रहा है। तिमाही में साल दर साल देखें तो आय में 14.3 फीसदी की वृद्धि हुई है। साथ ही ईबीआईटीडीए 52.7 फीसदी बढ़ा। पीएटी 60.8 फीसदी बढ़ा। सही व्यावसायिक मिश्रण के कारण ईबीआईटीडीए मार्जिन में वृद्धि दिखाई दी है, जो इस तिमाही में भी 20 फीसदी पर बनी रही. चूंकि अब हमारे प्रमुख बाजार खुल रहे हैं, इसलिए पूरी उम्मीद है कि वीजा आवेदनों में इजाफा होगा। ”

कंपनी ने लगातार अच्छे वित्तीय नतीजों का सिलसिला जारी रखा है। 30 सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही ईबीआईटीडीए 52.4 फीसदी बढ़कर 86.7 करोड़ हो गया। कंपनी का परिचालन  ईबीआईटीडीए मार्जिन 20 प्रतिशत से ज्यादा बना हुआ है, जो वास्तव में व्यवसाय के सही मिश्रण, खासकर वीजा और कांसुलर सेवाओं के कारण संभव हुआ है। कंपनी के खातों का प्रबंधन मुख्य रूप से मुनाफे और नकदी निर्माण पर केंद्रित है। साथ ही यह 687 करोड़ रुपए की नकदी (बुक्स) के साथ ऋण मुक्त कंपनी बनी हुई है।

इस व्यवसाय में परिसंपत्तियों की प्रकृति हल्की रहती है. इसे देखते हुए, कंपनी अपने शेयरधारकों के लिए महत्वपूर्ण रिटर्न उत्पन्न कर पाई है। उसका पूंजी पर प्रतिफल 35.5 फीसदी और निवेश पर लाभ 34.6 फीसदी (पहली छमाही, वित्त वर्ष 24 के वार्षिक वित्तीय नतीजों के आधार पर) रहा है। कंपनी दुनिया की शीर्ष 3 वीजा और कांसुलर सेवा प्रदाताओं में से एक बनी हुई है। वह स्पेन, इटली, पुर्तगाल, जर्मनी, थाईलैंड, हंगरी, मोरक्को, भारत, वियतनाम, मलेशिया और स्लोवाकिया के लिए वीजा आवेदन की प्रक्रिया संचालित करती है।  

कंपनी के विकास में मुख्य रूप से यात्रा और पर्यटन के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों का खोला जाना,  नए अनुबंधों के साथ ही निविदा की प्रक्रिया में चल रहे अनुबंधों को भी हासिल करना, वैल्यू एडेड (मूल्य संवर्धित सेवाओं) की मांग में वृद्धि और वीजा और कांसुलर व डिजिटल सेवा के दोनों क्षेत्रों में संभावित ऑर्गेनिक अवसरों की उपलब्धता आदि कारक शामिल हैं।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन