महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता छोड़ सकते हैं पार्टी !

मुंबई, इरोस टाइम्स। शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में आए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे अब कांग्रेस भी छोड़ने का मन बना रहे हैं। सूत्रों से बताया जा रहा है कि नारायण राणे इन दिनों कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। हाल ही में उनके पुत्र निलेश राणे ने प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पद पर से त्यागपत्र दे दिया था।

दूसरी ओर उनके दूसरे पुत्र विधायक नीतेश राणे का नाम बुधवार को निलंबित किए गए 19 विपक्षी विधायकों की सूची से अंतिम समय में निकाल दिया गया। जबकि बजट पेश किए जाते समय वह हंगामा कर रहे विधायकों के साथ वहां मौजूद थे। माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ दलों से बढ़ती नजदीकी के कारण उनका नाम इस सूची से अंतिम समय में निकाला गया था।

बता दें कि शिवसेना से राजनीति शुरू करने वाले नारायण राणे 1995 में बनी शिवसेना-भाजपा की सरकार में छह महीने तक राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लेकिन 1999 में कांग्रेस-राकांपा सरकार बनने के बाद उनकी शिवसेना से मोहभंग होने लगी। जबकि राज्य में लगातार दूसरी बार कांग्रेस सरकार बनने के बाद उन्होंने शिवसेना से नाता तोड़ा और कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उस समय तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष प्रभाराव उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का लालच देकर कांग्रेस में लाई थीं। लेकिन राणे की वह इच्छा भी पूरी नहीं हो सकी। कांग्रेस में उन्हें हमेशा बाहरी ही माना जाता रहा है। माना जा रहा है कि अब कांग्रेस से भी उनका मोहभंग हो चुका है।

राणे ने किया इन्कार कहा छोड़ दूंगा पार्टी

कांग्रेस छोड़ने के प्रयासों पर राणे ने कहा है कि मैंने किसी और दल में जाने का निर्णय नहीं किया है। न कोई नेता मुझसे मिला है, न किसी से मेरी उस बारें में कोई चर्चा हुई है। फिर भी पिछले 15 दिनों से मेरे कांग्रेस छोड़ने की चर्चाएं चल रही हैं। राणे कहते हैं कि मैं किसी काम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मिलने गया हुआ था। तो इसका मतलब यह कतई नहीं है कि मैं भाजपा में जा रहा हूं, या जाने वाला हूँ। उनका मानना है कि यह खबर फैलाने के पीछे कांग्रेस के ही आला नेताओं का हाथ है।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस