आम आदमी पार्टी के सीलमपुर से पूर्व हाजी इशराक खान ने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखकर देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थामा

EROS TIMES:  नई दिल्ली, – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आम आदमी पार्टी के सीलमपुर से पूर्व विधायक हाजी इशराक खान को कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया। हाजी इशराक खान के साथ इकराम हसन ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यादव ने कहा कि 2015-20 तक सीलमपुर से विधायक रहे इशराक खान का कांग्रेस की नीतियों में विश्वास व्यक्त करके कांग्रेस का हाथ थामने के बाद पार्टी मजबूत होगी।

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा अ0भा0क0कमेटी के सचिव प्रभारी दानिश अबरार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, डा0 नरेन्द्र नाथ, मीडिया चेयरमेन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, बाबरपुर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन, निगम पार्षद और बाबरपुर जिला उपाध्यक्ष हाजी जरीफ मुख्य रुप से मौजूद थे।

कांग्रेस पार्टी का दामन थामने के बाद हाजी इश्राक खान ने कहा कि मैं दिल्ली और देश में कांग्रेस पार्टी की नीतियों में पूर्ण विश्वास रखकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जनता के हितों और अधिकारों के लिए जारी संघर्ष से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ हूॅ। मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की दिल्ली में लोगों, अल्पसंख्यक, दलितों व गरीबों की समस्याओं और परेशानियों को सुनने और समझने के लिए जिस तरह काम कर रहे है मैं यादव जी कार्यशैली से प्रभावित होकर उनके नेतृत्व में सीलमपुर की जनता के कल्याण और हितों के लिए कांग्रेस का सिपाही बनकर काम करूँगा । मैं कांग्रेस नेतृत्व को मायूस नही होने दूंगा और पार्टी लाईन पर चलकर काम करुॅगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद बहुत कुछ बदलने वाला है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि हाजी इशराक खान ने विधायक रहते हुए सीलमपुर विधानसभा में जन प्रतिनिधि के रुप में रहते हुए क्षेत्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए अनेकों काम किए। दो बार हज कमेटी के चेयरमैन रहते हुए अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के लिए काम किए। बेदाग राजनीति से पहले हाजी इशराक खान सामाजिक सेवा के जरिए लोगों के लिए काम करते थे। मुझे विश्वास है कि इनके पार्टी में शामिल होने के बाद आने वाले समय में दिल्ली की बेहतरी के लिए कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा, सब साथ मिलकर दिल्ली में बदलाव के लिए काम करेंगे। मैं विश्वास दिलाता हूॅ कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद हाजी इश्राक खान को पूर्ण सहयोग करके उनके अनुभव को कांग्रेस पार्टी अहमियत के तौर पर संगठन में जगह देगी।

हारुन यूसूफ ने कहा कि आज देश जिस दौर से गुजर रहा है और नफरती ताकतें कांग्रेस को कमजोर करने की लगातार कोशिश कर रही है। हाजी इशराक खान के कांग्रेस में शामिल होने से उनके मुॅह पर तमाचा लगा है। आज हज कमेटी, उर्स कमेटी, उर्दू अकादमी सहित शिक्षण संस्थानों में जिस तरह से अनदेखी हो रही है उससे साबित हो गया है कि अरविन्द केजरीवाल भी आरएसएस की बी टीम के रूप में काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिक्ख, मुस्लिम, दलित, जैन, बौद्ध सभी की भावना को समझती है। पूरा देश एक है सभी देशवासी एक है।

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस