प्रथम स्वामी दयानंद सरस्वती डे- नाईट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

नई दिल्ली। पीजीडीएवी कॉलेज द्वारा प्रथम स्वामी दयानंद सरस्वती डे- नाईट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 15 से 28 मार्च तक किया जाएगा।

Eros Times: पीजीडीएवी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कृष्णा शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश स्वामी दयानंद सरस्वती का 200वां जन्मशताब्दी वर्ष मना रहा है। इसी उत्सव को ध्यान रखते हुए पीजीडीएवी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है।
शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार डबास और डॉ. मुकेश कुमार के अनुसार, टूर्नामेंट का उद्घाटन डे- नाईट मैच
दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एन्ड कॉमर्स और दिल्ली कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज के बीच शाम 4.30 बजे से खेल जाएगा।

सह- संयोजक डॉ. सुषमा चौधरी ने बताया कि हर मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया जायेगा। टूर्नामेंट में 8 डे-नाईट मैच होंगे। उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कृष्णा शर्मा  के कर कमलों से होगा।
इस आयोजन में दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेजों की क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में डीसीएसी, एआरएसडी और महाराजा अग्रसेन कॉलेज हैं। ग्रुप बी में आरएलए, श्यामलाल और स्टीफन कॉलेज को रखा गया है। ग्रुप सी में हिन्दू कॉलेज, ज़ाकिर हुसैन कॉलेज सहित इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान संस्थान है। वहीं ग्रुप डी में गुरुनानक देव खालसा कॉलेज, सीवीएस सहित मेजबान पीजीडीएवी कॉलेज है।
टूर्नामेंट में 12 लीग मैच, 2 सेमीफाइनल सहित 28 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।

डॉ पवन डबास के अनुसार इस वर्ष अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में पीजीडीएवी कॉलेज टीम सेमी फाइनल तक पहुंची थी। कॉलेज में फुटबॉल, मुक्केबाजी, वॉलीबॉल, ताइकवांदो आदि पर भी जोर दिया जाता है।

प्राचार्या प्रो. कृष्णा शर्मा के नेतृत्व में  कॉलेज, अकादमिक  गतिविधियों के साथ- साथ खेल के क्षेत्र में भी व्यापक प्रगति कर रहा है। कॉलेज परिसर में उपलब्ध विभिन्न खेलों से सम्बंधित सुविधाओं में पिछले कुछ वर्षों से जो विकास हुआ उसके कारण छात्रों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। इसके फलस्वरूप अब सकारात्मक परिणाम भी मिलने लगे हैं।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां