सेनानी परिवारों ने की ‘स्वतंत्रता सेनानी परिवार आयोग’ के गठन की मांग की

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्रीय मेमोरियल दिल्ली में स्थापित हो

राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने शासकीय अतिथियों के समक्ष रखीं सेनानी संगठनों की अपेक्षाएं 

सेनानी परिवारों ने पीएम मोदी के स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत निर्माण के संकल्प को सराहा

Eros Times: नई दिल्ली। जिन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और खून पसीने से देश को आजादी मिली है, उनके परिवारजन और अंशज-वंशज भी आज राष्ट्र के रचनात्मक नवनिर्माण में भारी भूमिका निभा रहे हैं एवं और आगे बढ़कर बड़े उत्तरदायित्व निभा सकते हैं। जरूरत है कि सरकार और समाज उनका यथोचित ध्यान रखे। इस दिशा में जो प्रमुख कदम उठाए जा सकते हैं, उनमें “राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार आयोग” का गठन, देश की राजधानी में “स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्रीय मेमोरियल” की स्थापना, नगर निकायों से लेकर राज्यसभा तक के सदनों में सेनानी परिवार के सदस्यों का मनोनयन तथा दिल्ली में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सेवा सदन का निर्माण प्रमुख हैं।

यह बात आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार परिवार समिति (रजि.) के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कही। वे डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के मुख्य भीम सभागार में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के महासंगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद तीरथ सिंह रावत, रोहतक के सांसद अरविन्द शर्मा आदि की विशिष्ट उपस्थिति में श्री रघुवंशी ने बीते सात वर्षों के सेनानी परिवारों के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से अपेक्षा की कि मंत्रालय द्वारा गठित स्वतंत्रता सेनानियों की एमिनेंट कमेटी में वीरांगनाओं एवं सेनानियों के साथ सेनानी परिवारों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत सेनानी संगठनों के प्रतिनिधियों को भी सम्मिलित किया जाए। क्योंकि, अतिवृद्ध होने के कारण सेनानियों द्वारा कमेटी में उस भूमिका का निर्वहन नहीं हो पा रहा है, जिसकी केन्द्र सरकार को अपेक्षा है। 

राष्ट्रीय सम्मेलन में 1822 से 1947 तक की अवधि में देश की आजादी हेतु संघर्ष करने वाले सभी सेनानियों के परिवारजनों को विशेष पहचान देने तथा ऑनलाइन परिचय पत्र जारी किए जाने की सुविधा प्रदान करने का आग्रह केन्द्र सरकार से किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन में पधारे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने इस अवसर पर अंग्रेजों की गुलामी काल के पहले के अनेकानेक सेनानियों क्रांतिवीर बहादुरों को याद किया और कहा कि उन्होंने सारे भारत को अपना परिवार माना था। आप सब एक महान वृहद परिवार के सदस्य हैं। आजादी के मतवालों का सपना केवल अंग्रेजों को भगाना नहीं, बल्कि भारत से अंग्रेजियत को भगाना था। लेकिन वह कार्य हो नहीं सका। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार स्वभाषा और स्वदेशील जैसे मुद्दों पर अच्छा कार्य कर रही है। श्री कोश्यारी ने राजनैतिक आजादी के बाद सांस्कृतिक आजादी के लिए काम करने का सभी से आव्हान किया। इस कार्य की शुरुआत 22 जनवरी को अयोध्या धाम से हो चुकी है।

रोहतक हरियाणा के सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत सेनानी परिवारों के महासंगठन द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि वह सांसदों के एक दल की ओर से इस विषय को केंद्रीय गृह मंत्रालय तथा प्रधानमंत्री के संज्ञान में लायेंगे।

सभा की शुरुआत दक्षिण भारत और उत्तर भारत के विभिन्न दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वंदे मातरम राष्ट्रगीत के साथ हुई, जिसका नेतृत्व सुरेश चन्द्र सुवाल ने किया।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 6 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन