आईएमएस में केस राइटिंग पर एफडीपी का हुआ आयोजन

Eros Times: नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में केस राइटिंग पर एफडीपी का आयोजन हुआ। हाइब्रिड मोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की डीन मेजर नुपुर गुप्ता के साथ बतौर अतिथि बिमटेक के प्रोफेसर जितेंद्र कुमार ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान लिंग्या विद्यापीठ, दयालबाग इंस्टीट्यूट, केआर मंगलम, विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, गलगोटिया विश्वविद्यालय, आरकेजीआईटी, एसएस जैन सुबोध मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, लॉयड बिजनेस स्कूल, आईएएमआर, हाई रैंक एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रोफेसर जितेन्द्र कुमार ने केस लेखन के विविध पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि केस लेखन के मुख्यतः 6 भाग होते हैं, जिसमें डायलमा, बर्डी, वे-फॉरवर्ड, प्रदर्शन, संदर्भ एवं संक्षेपण प्रमुख है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने अपने द्वारा लिखे गए केस स्टडी को प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुत किया। संस्थान द्वारा आयोजित आज के एफडीपी का सफल आयोजन बीबीए के विभागाध्यक्ष डॉ. जितिन गंभीर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

वहीं कार्यक्रम के दौरान मेजर नुपुर गुप्ता ने शिक्षकों एवं छात्रों से केस स्टडी के महत्व की चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी कक्षाओं में अलग केस के जरिए सटीक उदाहरण पेश कर शिक्षण कार्य को रोचक बना सकते हैं। मेजर गुप्ता ने बताया कि एफडीपी के माध्यम से शिक्षकों के शैक्षणिक विकास में उन्नति लाया जा सकता है। जब तक हमारे शिक्षक समय के अनुकूल ज्ञानवर्धन नहीं करेंगे तब तक हम उत्कृष्ट विद्यार्थी नहीं दे पाएंगे, साथ ही विद्यार्थियों की उत्कृष्टता शिक्षण पर निर्भर करती है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां