धर्मांतरण करवाने से पहले ही फादर गए जेल

EROS TIMES:गाजीपुर  सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बंशी बाजार के राधे नगर कॉलोनी में पंडाल लगाकर रविवार को धर्मांतरण का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि यहां ईसाई धर्म के कुछ अनुयायियों और प्रचारकों द्वारा धर्मांतरण का कार्य करा रहे थे, इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समाजसेवी संगठनों के लोग वहां पहुंचे और आपत्ति जता कर विरोध किया, बढ़ते विरोध और शिकायत पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, और मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई, तो आयोजकों ने बताया कि यहां रोगों का इलाज करने के लिए मिशनरी से लोग आए हुए हैं, लेकिन तहकीकात की गई तो मालूम चला की चर्च के होली वाटर को छिड़ककर और क्रास बाँट कर गरीब और मजलूम लोगों को हिंदू देवी देवताओं के बारे में भ्रामक बातें बता कर और उनके बारे में आपत्तिजनक बातें समझा कर, ईसाई धर्म को अपनाने की बात सामने आई। इस पूरे मामले में विरोध बढ़ता देखकर कोतवाली पुलिस ने धर्मांतरण का आरोप जिन पर लगा उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले आई, जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश सिंह ने बताया कि ईसाई मिशनरी के लोगों द्वारा ईसाई धर्म का प्रचार करते हुए मासूम और गरीब हिंदू धर्म के लोगों को बरगला कर ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा था। जिसकी शिकायत हमने लिखित रूप से कोतवाली में दी है और पुलिस जांच कर रही है। इस पूरे मामले एसपी गाज़ीपुर ओमवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है पुलिस जांच कर रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित