आईएमएस नोएडा में बीसीए एवं एमसीए अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन

Eros Times: नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में बीसीए एवं एमसीए अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। शनिवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में छात्रों ने अपने मनभावन प्रस्तुती से कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

समारोह में संस्थान की ओर से छात्रों के लिए रैंप वॉक, नृत्य एवं संगीत के आयोजन के साथ-साथ मिस्टर एवं मिस फेयरवेल का चुनाव भी किया गया।आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने अंतिम वर्ष के छात्रों को सुखद एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता आपके द्वारा किए गए निरंतर प्रयास, अपकी इच्छाशक्ति, आपके द्वारा सही समय पर लिए गए सार्थक एवं सटीक फैसले एवं संस्थान में अध्ययन के दौरान ली गई किताबी एवं व्यवहारिक ज्ञान से ही मिलेगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की पहचान उसके छात्रों से ही होती है। छात्रों की सफलता और विफलता से संस्थान की सफलता और विफलता जुड़ी होती है। हमारा उद्देश्य अपने वर्तमान और पूर्व छात्रों के संबंध को सतत बनाए रखना है।बीसीए एवं एमसीए के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित आज के कार्यक्रम की शुरूआत आईएमएस के सलाहकार डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं कार्यक्रम में संस्थान के छात्रों ने अपने रंगारंग प्रस्तुती से सबका मन मोहा। संस्थान द्वारा आयोजित मिस्टर एवं मिस फेयरवेल प्रतियोगिता के लिए तीन राउंड रखे गए।

छात्रों को प्रथम राउंड में रैंप वॉक किया वहीं दूसरे राउंड में छात्रों को अपने टैलेंट दिखाना था, छात्रों के लिए अंतिम राउंड में प्रश्न उत्तर कार्यक्रम रखे गए। कार्यक्रम के अंत में विजयी छात्रों को मिस्टर एवं मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 7 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 8 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन