वोट के नाम पर साड़ी और शराब बांटने वाले फर्जी वोटर जायेंगे जेल

EROS TIMES: नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल निष्पक्ष शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने विधानसभा जंगीपुर के नगर पालिका जंगीपुर में जंगीुपर थाना में लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक ली। बैठक में आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि जितने भी प्रत्याशी चुनाव में लड़ रहे है वे निर्वाचन आयोग के गाईड लाइन के अनुरूप ही कार्य करेगे चुनान के दौरान 250 लाख ही प्रत्याशी खर्च कर सकता है उससे ज्यादा खर्च नही करेगे, कही पर शिकायत ज्यादा पैसे खर्च करने पर जाती है तो तत्काल कार्यवाही की जायेगाी। उन्होने उपस्थित प्रत्याशियों को निर्देशित किया है कि कोई भी प्रत्याशी न ही शराब व साड़ी एवं वोट देने के नाम पर धन का लालच देता है तो ऐसी दशा में सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अनुरोध किया है कि चुनाव पड़ने वाले स्थलो पर 100 मीटर के दायरे में कोई वाहन नही रहेगा, न ही मोबाईल फोन एवं तरल पदार्थ लेकर मतदान स्थल तक जायेगा तथा चुनाव स्थल के आस पास घरो में केवल घर के सदस्य ही रहेगे कोई बाहरी व्यक्त एवं रिस्तेदार नही रहे ग, वोट डालने वाले व्यक्ति अपना ओरिजनल आधार कार्ड एवं निर्वाचन कार्ड ही लेकर जायेगे किसी अन्य व्यक्ति का आधार नही लेकर जायेगे ऐसे दशा में किसी भी तरह का फर्जी पाये जाने पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

उन्होने जनपद के समस्त नगर पालिका एवं पंचायत एवं जनपद वासियों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार की गलत सूचना नही देगे ऐसी स्थिति में गलत सूचना फैलाने एवं देने वालो पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि कोई भी शिकायत दर्ज कराता है या फोन के माध्यम से सूचना देता है तो तत्काल मौके पर पहुचकर निस्तारण करायी जाय। किसी भी प्रकार की समस्या पर कन्ट्रोल रूम -0548-2221303, 2226100 एवं मोबाईल नम्बर-9555050448 तत्काल सूचना प्राप्त करा सकते है। साथ ही उन्होने वोटरो से अपील किया कि 04 मई 2023 को प्रातः 7.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा वोटर अपने सुविधानुसार किसी भी समय निर्धारित अवधि के अन्दर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्राधिकारी जंगीपुर/पुलिस विभाग के बल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला