लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुए चुनावों के 2 महीनों बाद भी मेयर का चुनाव नही हो सका है।-चौ0 अनिल कुमार

भाजपा और आम आदमी पार्टी की नूरा कुश्ती से संवैधानिक गतिरोध पैदा कर इतिहास में पहलीबार चुनावों के 2 महीनों बाद भी मेयर का चुनाव नही हो सका है।– चौअनिल कुमार

EROS TIMES: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की प्रतिरोधी गतिविधियों के कारण इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुए चुनावों के 2 महीनों बाद भी मेयर का चुनाव नही हो सका है। 16 फरवरी को मेयर चुनाव के लिए चौथा प्रयास होना था वह भी आम आदमी पार्टी द्वारा अपील याचिका की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टलने के कारण नही होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव टालने के लिए हर बार कोई न कोई मुद्दा उठा रहे जिसके कारण दिल्ली की जनता का नुकसान हो रहा है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि 7 दिसम्बार को निगम चुनाव का परिणाम आने के बाद आम आदमी पार्टी को 134 सीटें मिली, फिर क्यों वह घबराई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मेयर चुनाव से अलग रहने का फैसला पहले ही लिया है, फिर दोनो पार्टियां विवाद छोड़कर मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव नियमों के अनुसार होने दें। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनवाई की तारीख 17 फरवरी निश्चित करने के बाद यह संभव है कि मेयर चुनाव अभी जल्दी नही होगा।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि निर्वाचित पार्षदों को शपथ 24 जनवरी को दिलाई गई थी और 30 दिनों के अंदर उन्हें अपनी सम्पति ब्यौरा महापौर को देना होगा यदि 24 फरवरी तक यदि भाजपा और आम आदमी पार्टी में गतिरोध उत्पन्न रहने के कारण मेयर चुनाव नही होता है, तो कानूनी रुप से पार्षद स्वतः ही अयोग्यता का कारण बन जाऐंगे। भाजपा और आम आदमी पार्टी के सत्ता के लालच के कारण निगम में सदन पर मेयर चुनाव नही होने के कारण संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिसके लिए दोनो पार्टियां जिम्मेदार हैं।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी निगम में सत्ता की अलोकतांत्रिक लड़ाई का कांग्रेस विरोध करती है क्योंकि दोनो पाटियों की नूरा कुश्ती के कारण दिल्ली की जनता के हितों का नुकसान हो रहा है। दोनो दल जान बूझकर साजिश के तहत सदन में और सदन के बाहर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर लड़ाई लड़ रहे है ताकि दिल्ली की जनता के प्रति जवाबदेही से बच सकें।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 13 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां