दिल्ली:EROS TIMES: समाचार पत्र इरोज टाइम्स द्वारा दिनाँक 30 जून 2018 को इंदिरा गाँधी कला केंद्र सेक्टर 6 नोएडा में अचीवर्स अवार्ड 2018 का आयोजन किया गया।
जिसमे अन्यान्य प्रदेशों की स्वयंसेवी संस्थाओं को समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर जन शरणम संस्था को भी बच्चों की शिक्षा तथा महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के प्रयासों के लिए किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
मँच पर उपस्थित आई०ए०एस० श्री जी० एस० त्रिपाठी ( रिटायर्ड ) से मोमेंटम प्राप्त कर रहे संस्था के अध्यक्ष रामांशु वर्मा, साथ मे हेमा माही, प्रमोद तिवारी, रंजू, सीमा तँवर तथा समाचार पत्र के फाउंडर मौजूद रहे ।






