इंडिया बिजनेस अवॉर्ड्स 2023″ में फिल्मी हस्तियों द्वारा होगा उधमियो का सम्मान।

Eros Times: नोएडा। सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में एमएमवाई प्रोडक्शन हाउस द्वारा “इंडिया बिजनेस अवॉर्ड्स 2023” की घोषणा के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

एमएमवाई प्रोडक्शन हाउस के निदेशक मोहम्मद फैजान एंड संजय शर्मा ने बताया कि 4 फरवरी को आयोजित होने वाले ‘इंडिया बिजनेस अवॉर्ड्स 2023’ में बहुत कुछ खास होने वाला है, ग्रेटर नोएडा के पांच सितारा होटल में इस अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन होगा जिसकी तैयारियां शुरु हो चुकी है।
मोहम्मद फैजान का मानना है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है ऐसे में मोदी जी का विजन ‘मेड इन इंडिया’ अब साकार होने लगा है और पूरे विश्व में भारत के उद्योग धंधे और विकास की चर्चा है जिसको साकार किया है भारतवर्ष के तमाम बिजनेस पर्सनैलिटी ने, इन्हीं बिजनेस पर्सनैलिटी को सम्मानित करने के लिए एमएमवाई प्रोडक्शन हाउस द्वारा “इंडिया बिजनेस अवार्ड 2023” का आयोजन किया जा रहा है इसमें पूरे भारतवर्ष के बिजनेस पर्सनेलिटीज के साथ-साथ अलग अलग क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को इस IBA अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवॉर्ड शो में मुख्य अतिथि के रूप में जानी मानी फिल्मी हस्तियां जयाप्रदा, रिमी सेन, शक्ति कपूर, गुलशन ग्रोवर, भाग्यश्री एवं द ग्रेट खली उपस्थिति रहेंगें। इस अवार्ड समारोह में हम विभिन्न कैटेगरी जैसे फैशन, रियल स्टेट, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल्स, शिक्षा, मीडिया हेल्थ केयर, फूड कैफे आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ऐसी छिपी हुई प्रतिभाओं को देशभर से खोज कर ला रहे है, और ऐसी प्रतिभाओं को आईबीए अवार्ड 2023 से सम्मानित करेंगें ताकि यह प्रतिभाए देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बने।
उन्होंने बताया कि इस अवार्ड तक पहुंचने के लिऐ सभी अवॉर्डीस ने सालों साल कड़ी मेहनत की है।
इस अवार्ड समारोह का प्रसारण टीवी पर होगा ताकि दर्शक इस अवॉर्ड समारोह को अपने घर बैठे देख सके। उनके अनुसार इस अवार्ड समारोह में पूरे भारत से लगभग 200 संस्थान ओर व्यक्ति सम्मिलित होंगे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में सपा और कांग्रेस नेताओं को होटल में हाउस अरेस्ट करने का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    नोएडा। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को लेकर नोएडा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने नोएडा पुलिस पर…

    10 अक्टूबर से पहले सियासी घमासान! मोहसिन सैफी, तनवीर हुसैन, अशरफ अंसारी और साहिल शेख के हाउस अरेस्ट का आरोप, बोले—PDA की आवाज़ नहीं दबेगी!

    नई दिल्ली। 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता मोहसिन सैफी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 24 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला