सरकारी कार्यप्रणाली से त्रस्त उद्यमी 31 मार्च तक कंपनियों पर लगा सकते है ताला

नोएडा। सरकारी कार्य प्रणाली से त्रस्त उद्यमियों ने एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले एक बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकारी विभागों द्वारा उद्यमियों को बेवजह परेशान करना बंद नहीं किया तो वह 31 मार्च तक स्वता ही उद्योगों को बंद कर लॉकडाउन कर देंगे। उद्यमियों ने हस्ताक्षर लिखित एक पत्र मुख्यमंत्री के नाम भी भेजा।
संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा ने बताया कि लगातार सरकारी विभागों द्वारा अलग -अलग तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है। कई हजार उद्यमियों को विद्युत निगम ने नोटिस भेज दिए। बिल जमा करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है। लेकिन कनेक्शन काटने की धमकी दी जा रही है। जल/सीवर के बिल अर्थदंड व ब्याज के साथ भेज दिए गए है। जबकि 43 सालों से औद्योगिक सेक्टर में पीने लायक पानी की सप्लाई तक नहीं हो सकी है। जीएसटी विभाग में ए-वन दाखिल नहीं हो रहा है। इससे सेल-परचेज प्रभावित हो रहा है। बैंकों ने उद्यमियों को कर्जदार बना दिया है। किस्ते जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। एनबीएफसी द्वारा मनमाना ब्याज लेकर वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिन प्रतिदिन कच्चा मॉल महंगा होता जा रहा है।आर्थिक बोझ और बार-बार प्रताड़ित होने से बेहतर है कि उद्योगों को ताला लगाकर लॉकडाउन कर दिया जाए। यही नहीं विभागों में फैले भ्रष्टचार को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। इस मौके पर केबी मेहंदीरत्ता, अभिषेक जैन, शिव कुमार राणा, पीएस सोलंकी, अजय गुप्ता, सुशील कुमार आदि सैकड़ों उद्यमी इक्कठा हुए !

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस