नोएडा:EROS TIMES: नोएडा सेक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र मे उद्यम फाउंडेशन व जी सी एस पब्लिक स्कूल ने अपना वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में उद्यम फाउंडेशन व जी.सी.एस.पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा नृत्य की सुंदर मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसमें पंजाबी राजस्थानी एवं देश की विभिन्न शैलियों के नृत्य प्रस्तुत किए गए।उद्यम फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा ऊषा शर्मा ने बताया कि हमारा मकसद सभी को समान शिक्षा देना है ज्यादातर परिवार वह है जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हैं।
हम बच्चों को शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारने का काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर आए हुए अतिथियों में एन0 पी0 सिंह, आर0 एन0 श्रीवास्तव, नरेश कुचल, पवन राज सिंह, दानिश सैफी, डॉ सीमा सिन्हा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
और आए हुए अतिथियों में बाल कलाकारों को मेडल देकर सम्मानित किया।
संस्था के पदाधिकारी मोहन शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों और सभागार में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद किया।






