स्कूल निर्माण में ढिलाई बरतने वाले इंजिनियरों को मिला कारण बताओ नोटिस

रोहिणी सेक्टर-6 के नए स्कूल ब्लॉक के निर्माण में देरी पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर व असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ कारवाई

केजरीवाल सरकार में स्कूलों के मामले में लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा स्कूलों के निर्माण में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं करेंगे बर्दाश्त

पीडब्ल्यूडी मंत्री का निर्देश- निरीक्षण के दौरान पाई खामियों को 10 दिन के अन्दर दूर नहीं किया जाता है तो एजेंसी भी अपने खिलाफ सख्त एक्शन के लिए रहे तैयार

Eros Times: स्कूल निर्माण में देरी पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने तुरंत एक्शन लिया है| बुधवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी द्वारा रोहिणी सेक्टर-6 स्थित दिल्ली सरकार के स्कूल में बन रहे नई बिल्डिंग ब्लाक का निरीक्षण किया गया| यहाँ पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने निर्माण कार्य में देरी और लापरवाही पाई| जिसपर तुरंत एक्शन लेते हुए विभाग द्वारा मंत्री के निर्देश पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जूनियर इंजीनियर व असिस्टेंट इंजीनियर को कारण बातों नोटिस भेजा गया है| और 3 दिनों के भीतर इंजीनियरों द्वारा संतोषप्रद जबाव नहीं दिया जाता है तो उनके खिलाफ विभागीय कारवाई की जाएगी| 

बुधवार सुबह सर्वोदय विद्यालय, सेक्टर-6, रोहिणी के दौरे पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पाया कि यहाँ बन रहे नई बिल्डिंग ब्लॉक का निर्माण कार्य तय समय से काफी पीछे चल रहा है| टॉयलेट ब्लाक में टाइलिंग, सैनिटरी फिटिंग और अन्य फिनिशिंग वर्क अबतक पूरा नहीं हुआ है| नए ब्लाक के क्लासरूम में इलेक्ट्रिसिटी फिटिंग का काम भी अबतक पूरा नहीं हुआ है|  

उन्होंने पाया कि एक ओर काम तय समय से पीछे चल रहा है तो दूसरी ओर यहाँ श्रमिकों की संख्या भी बेहद कम है| साथ ही निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ कमरों में फ्लोरिंग ठीक से नहीं हुआ है और कुछ पत्थरों में दरारें आ गई हैं। बिल्डिंग में रंग के छींटे इधर-उधर दिखाई दे रहे हैं और अभी सफाई का काम भी बाकी है|

इन सभी लापरवाहियों को देखते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने इंजीनियरों की कड़ी फटकार लगाई और उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए कि काम में लापरवाही और ढिलाई बरतने वाले सभी लोगों पर कड़ी कारवाई की जाए|  पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार में शिक्षा के प्रति लापरवाही बरतने वाले लोगों के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा| हम अपने स्कूलों के निर्माण में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं कर सकते है और जो भी ऐसा करता पाया जायेगा उसे बख्शा नहीं जायेगा | 

इस पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने एग्जीक्यूटिव इंजिनियर, सिविल व इलेक्ट्रिकल को कारण बातों नोटिस भेजते हुए जबाव माँगा गया है कि ‘फील्ड ड्यूटी पर लापरवाही दिखाने पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर व उनके अधीनस्थ फील्ड स्टाफ जूनियर इंजीनियर व असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ उचित विभागीय कारवाई क्यों न की जाए’| 

अगर विभाग को  3 दिनों के भीतर संतोषप्रद जबाव नहीं मिलता है तो इन सभी के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी| साथ ही पीडब्ल्यूडी मंत्री ने निरीक्षण के दौरान जो खामिया पाई उसे 10 दिन के अन्दर दूर नहीं किया जाता है तो एजेंसी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग