एमिटी विश्वविद्यालय के ‘‘टेक्नोवेट 2023’’ में इंजिनियरिंग के छात्रों ने किया नवाचारों का प्रदर्शन

Eros Times: लगभग 50 प्रोजेक्ट 350 पोस्टर किये गये प्रस्तुत इंजिनियरिंग और प्रौद्योगिकी में अनुसंधान परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने, अंतःविषयक अनुसंधान के अवसरों को पहचानने, छात्रों के नवाचार एवं शोध विचारों की पहचान करके उन्हें पेटेंट और प्रकाशन में बदलने के लिए एमिटी स्कूल आॅफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी द्वारा वार्षिक इंजिनियरिंग प्रोजेक्ट एवं प्रस्तुती ‘‘टेक्नोवेट 2023’’ का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में इंजिनियरिंग के मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, आईटी, एआई, ईईई, ईसीई आदि विभागों के बीटेक के फाइनल वर्ष के छात्रों द्वारा लगभग 50 प्रोजेक्ट और 350 पोस्टर प्रस्तुत किये गये। इस कार्यक्रम का शुभारंभ किगेन की कंट्री डायरेक्टर और उपाध्यक्ष सुश्री पापीया रायपाल, एमिटी साइंस टेक्नोलाॅजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती, एमिटी स्कूल आॅफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी के संयुक्त प्रमुख डा मनोज पांडेय द्वारा किया गया। किगेन की कंट्री डायरेक्टर और उपाध्यक्ष सुश्री पापीया रायपाल ने इंटरनेट आॅफ थिंग्स के दायरे और भविष्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इंटरनेट आॅफ थिंग्स इस सदी की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी प्रगति है।

विभिन्न तकनीकों के अभिसरण से इन चीजों का विकास हुआ है। रीयल टाइम विश्लेषण, कमोडिटी सेंसर, मशीन लर्निंग और एम्बेडेड सिस्टम की वृद्धि ने इंटरनेट आॅफ थिंग्स के विकास के लिए एक मार्ग विकसित किया है। उन्होनें एमिटी के छात्रो को प्रेरित करते हुए कहा कि आप जो भी करते है उसमें अपना 200 प्रतिशत दें। नवोन्मेषी बने रहना और नया कौशल सीखना आपके प्रयासों को सफलता में बदलने में सहायक होता है। एमिटी साइंस टेक्नोलाॅजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूती ने कहा कि एक देश तभी विकसित हो सकता जब उसके युवा अनुसंधान व नवाचार पर ध्यान केन्द्रीत करें और एमिटी हमेशा से अनुसंधान और नवाचार पर एक मजबूत ध्यान केन्द्रीत करती है।

एमिटी के छात्रों ने कुछ अनोखें नवाचार किये है जिन्हें उद्योग स्थानांतरित किया जाएगा जिससे समाज को बड़े पैमाने पर लाभ होगा। एमिटी भविष्य के वैज्ञानिक तैयार कर रही है जो देश को अनुसंधान के पथ पर अग्रणी बनायेगें। एमिटी स्कूल आॅफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी के संयुक्त प्रमुख डा मनोज पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को अनुसंधानों को क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा आकंलन करने और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते है। डा पांडेय ने कहा कि युवा के मस्तिष्क में नये विचार और समस्याओं के निवारण के नये आईडिया आते है उन्हे मूर्त रूप देने के लिए और उनके विचारों को व्यवहारिक अनुप्रयोगों में बदलने के लिए एमिटी द्वारा सतत प्रयास किया जाता है। इस प्रोजेक्ट एवं प्रस्तुती ‘‘टेक्नोवेट 2023’’ में लगभग 50 प्रोजेक्ट और 350 पोस्टर शामिल थे जिनमें छात्रों द्वारा बनाये गये ‘‘ सौर उर्जा का उपयोग करने वाले यांत्रिक अनुप्रयोग पर आधारित स्मार्ट उपकरण भी शामिल था जिसकी छतो पर सौर पैनल लगा था यह पक्षियों और जानवरों से फसलों की रक्षा करने में सक्षम है।

छात्रों द्वारा निर्मित एक अन्य प्रोजेक्ट ‘‘वर्टिकल टेक ऑफ और लैडिंग ड्रोन था जिसमें छात्रों ने मल्टी रोटर और फिक्सड विंग मानव रहित हवाई वाहन की क्षमताओं के साथ ड्रोन को डिजाइन व निर्मित किया है। छात्रों द्वारा अभिभावक नियंत्रण वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर’’ डिजाइन किया गया है जो पर्यावरण अनुकूल ई वाहन है जो कार्बन उत्सर्जन को कम करनें में मदद करता है, चूकि तरल हवा की तुलना में गर्मी का संचालन करने में बेहतर होते है इस प्रकार के तरल कुशलता से गर्मी को दूर करने में सहायक होते और घटकों को ठंडा करता है जिससे थर्मल रनवे को रोका जा सकता है जिससे आग लग सकती है। इस अवसर पर छात्रों के अन्य प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये। इस उद्घाटन सत्र के दौरान किगेन की ग्लोबल पिपुल एडवाइजर सुश्री निर्मला वेंकट, केयरलाॅन ग्लोबल साॅल्यूशंस के अनिल सिंह, केयरलाॅन ग्लोबल साॅल्यूशंस की एसोसिएट आर्किटेक्ट सुश्री श्वेता रानी, एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी की प्लेसमेंट एंड इंडस्ट्री रिलेशन की डिप्टी डायरेक्टर डा माधुरी कुमारी उपस्थित थी।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’