हरेश उपाध्याय…
पूर्वी दिल्ली: उत्तर पूर्वी जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक में,प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा उपस्थित रहें।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहन गोयल ने की। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन महामंत्री ने कहा की बूथ जीता तो चुनाव जीता के फार्मूले पर आज भाजपा का हर कार्यकर्ता काम कर रहा है और आने वाले वर्षों में भारत नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विश्व गुरु बनेगा।वीरेंद्र सचदेवा ने कहा की हमें अपने बूथ पर 21 लोगों की टोली के साथ काम करना है।पन्ना प्रमुख एक मजबूत कड़ी है व वह सीधा संपर्क बूथ के घरों पर रखेगा।बूथ पर रहने वाले परिवारों के मोबाइल में सरल ऐप को भी डाउन लोड कराने का आग्रह किया।आने वाले दिनों में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड विजय प्राप्त करेगी और 2025 से पहले ही दिल्ली के चुनाव होने की संभावना को भी जताया क्योंकि केजरीवाल के भ्रष्टाचार का घड़ा जल्द ही फूटने वाला है।मंच का संचालन दिनेश धामा ने किया ।जिला अध्यक्ष मोहन गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को आग्रह किया की अपने-अपने बूथों पर केजरीवाल के भ्रष्टाचार को उजागर करें।बैठक में विधानसभा में उप प्रतिपक्ष नेता विधायक मोहन सिंह बिष्ट प्रभारी सत्यनारायण गौतम ने भी बैठक को संबोधित किया तो वहीं सतीश गर्ग सत्यपाल सिंह गौरव खारी कौशल मिश्रा बृजेश राय डॉ यूके चौधरी महक सिंह सीताराम गुप्ता दिनेश धामा बृजेश सिंह मीडिया प्रभारी दीपक चौहान सचिन मावी अक्षय पुरोहित पूनम चौहान सत्यदेव चौधरी संदीप जैनगंगाधर शर्मा कविता शर्मा निर्मला उप्रेती रेखा सिन्हा जबर सिंह राम दत्त पाण्डेय सहित मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी निगम पार्षद उपस्थित रहें।






