ईएमसीटी ने मिसेज़ इंडिया विनर डॉ कर्णिका तिवारी को महिला दिवस पर किया सम्मानित।

EROS TIMES: ईएमसीटी (इथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) के सदस्यों ने डॉ कर्णिका तिवारी को सम्मानित किया जो मिसेज़ इंडिया की विजेता है और साथ साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ भी है। गौतम बुद्ध नगर की डॉ कर्णिका तिवारी भारत की पहली प्रैक्टिसिंग गायनेकोलॉजिस्ट हैं जिन्होंने राजस्थान के रणथंभौर में आयोजित मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में अन्य सभी प्रतियोगियों को हराकर मिसेज इंडिया 2022-23 का खिताब जीता है।

ईएमसीटी संस्था की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि डॉ कर्णिका जिन्होंने पूरे देश में गौतम बुद्ध नगर का नाम रोशन किया और हम सभी का सम्मान बढ़ाया है। डॉ कर्णिका महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है जिन्होंने अपने प्रोफेशन लाइफ के साथ साथ अपनी प्रतिभा को भी नया आयाम दिया और यह सभी महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है।

मिसेज़ इण्डिया डॉक्टर कर्णिका तिवारी ने ईएमसीटी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वह इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने पर बहुत गर्व महसूस करती और वह अन्य महिलाओं को प्रेरित करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए अपने मंच का उपयोग करने के लिए दृढ़ संकल्पित है साथ ही साथ उन्होंने ईएमसीटी के सामाजिक कार्यों से बहुत प्रभावित है और वह ईएमसीटी के अच्छे कार्यों में सहियोग भी करेंगी।

आज ईएमसीटी टीम से प्रियंका सिंह , भुवंजीत कौर, अमित गिरी, इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला