एकता कपूर ने दिल्ली में किया ‘एएलटी बालाजी एप्लीकेशन’ को लॉन्च

नई दिल्ली, इरोस टाइम्स: टीवी सोप क्वीन एकता कपूर अब टीवी सीरीज में धमाका करने के बाद ‘एएलटी बालाजी एप्लीकेशन’ की लॉन्चिंग के साथ अब वेब सीरीज की तरफ रुख कर चुकी हैं। उन्होंने अपने इस वेब सीरीज की लॉन्चिंग भी दिल्ली में की। बता दें कि एकता कपूर अपने प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ क्रिएटव डायरेक्टर भी हैं। वेब सीरीज की लॉन्चिंग के मौके पर एकता के साथ बॉलीवुड और टीवी जगत की कई प्रमुख हस्तियां, मसलन- राजकुमार राव, निमरत कौर, नागेश कुकूनूर,राम कपूर, साक्षी तंवर के अलावा बालाजी हाउस की ओर से बालाजी टेलीफिल्म्स के ग्रुप सीईओ समीर नायर, एएलटी बालाजी एप्लीकेशन के सीईओ नचिकेत पंच, एएलटी बालाजी एप्लीकेशन के सीएमओ मानव सेठी भी मौजूद थे।

एएलटी बालाजी एप्लीकेशन की लॉन्चिंग के मौके पर एकता कपूर ने कहा कि बतौर निर्माता के रूप में पिछले साल हमारे लिए कुछ खास उत्साहवर्धक नहीं रहा। ऐसे में हमने सोचा क कुछ अलग और नया किया जाए बतौर उसी सोच के तहत आज हम यहां हैं। यह पहली बार है, जब हम छोटी कहानियों यानी एपीसोडिक शो की शूटिंग कर रहे हैं। हम ऐसी वेब सीरीज का निर्माण करने जा रहे हैं, जिनमें कम से कम 20 लघु एपीसोड होंगे।

इस मौके पर टीवी सीरियल की मशहूर जोड़ी राम कपूर एवं साक्षी तंवर भी अपने आनेवाले वेब सीरीज ‘करले तुम भी मोहब्बत’ को लेकर बेहद आशावान दिखे। साक्षी ने कहा कि हम अपने इस नए सीरीज को लेकर पूर्ण आश्वस्त हैं कि यह बेहद पॉपुलर होगा,क्योंकि टीवी के दर्शकों ने हमें पहले भी भरपूर प्यार दिया है और इस मामले में हम इस बार भी भाग्यशाली साबित होंगे। जबकि,राम कपूर ने कहा कि मैं हमेश्या ही एकता कपूर के साथ खुद को बेहद कंफर्ट और सेफ महसूस करता हूँ। इसलिए, इस शो को लेकर भी मेरे मन में कोई दुविधा नहीं है।

अपने शो ‘दि टेस्ट केस’ में अपने रोल के बारे में निमरत कौर ने बताया कि मैंने पहले भी इस तरह का काम किया है, इसलिए मेरे लिए इसमें नया जैसा कुछ नहीं है। हां, इस बार थोड़ी मेहनत जरूर ज्यादा लगनेवाली है और मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूँ।

साक्षी तंवर, राम कपूर, निमरत कौर के बाद अपनी कंपनी की एक नई वेब सीरिज के लिए एकता ने बॉलीवुड के एक्टर राजकुमार राव को भी कास्ट किया है। ‘अलीगढ़’ फिल्म के अभिनेता राजकुमार राव एकता कपूर की एक नई डिजिटल सीरिज में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की भूमिका निभाएंगे। एएलटी बालाजी की इस वेब सीरिज में नेताजी की जिंदगी की अनकही कहानी बयां की जाएगी। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार ने कहा कि वह पर्दे पर बोस की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, मैं पर्दे पर नेताजी की अनसुनी कहानी का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूँ। एक अभिनेता के तौर पर यह मेरे लिए एक शानदार मौका है। मैं उनकी जिंदगी की कहानी सुनकर काफी प्रभावित हुआ था। एकता के पास कमाल का विजन है और यह सीरीज उसी विजन का कमाल है।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग