शिक्षा मंत्री आतिशी ने उच्च शिक्षा विभाग और अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

सत्र 2023-24 में ग्रेजुएशन और पीजी कोर्सेज के लिए 5 नए स्कूल के साथ अम्बेडकर यूनिवर्सिटी का शैक्षिक विस्तार करेगी केजरीवाल सरकार
नए सत्र में अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में शैक्षिक विस्तार के तहत पब्लिक पॉलिसी मैथमेटिक्स एंड डेटा साइंस व मीडिया स्टडीज जैसे 21वीं सदी के सबसे अधिक मांग वाले कोर्सेज होंगे शामिल
अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में शुरू हो रहे ये नए स्कूल उच्च शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित करेंगे नए आयाम
ये नए स्कूल भारत में उच्च शिक्षा के स्तर को और ऊपर उठाएंगे जो सीएम अरविंद केजरीवाल की प्राथमिकता
अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में शुरू हो रहे ये नए स्कूल देश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और तेजी से बदलती औद्योगिक मांगों के अनुसार छात्रों को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में शुरू हुए 5 नए स्कूल इसके विस्तार परियोजना का हिस्सा है, जहाँ भविष्य में 26 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ सकेंगे इस यूनिवर्सिटी में
EROS TIMES:केजरीवाल सरकार द्वारा अंबेडकर यूनिवर्सिटी के शैक्षिक विस्तार के तहत अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 से यहाँ 5 नये स्कूल की शुरुआत की  जा रही है।
ये नए स्कूल पब्लिक पॉलिसी मैथमेटिक्स एंड डेटा साइंस  इंडीजीनीयस नॉलेज एंड ट्राइवल स्टडीज़,मीडिया स्टडीज़ व फ़िलासफ़ी एंड रिलीजियस स्टडी शामिल है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने अंबेडकर यूनिवर्सिटी व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को इस बाबत एक समीक्षा बैठक की।
अंबेडकर यूनिवर्सिटी में आने वाले सत्र से यूजी और पीजी कोर्सेज के लिए शुरू हो रहे 5 नए स्कूल विश्वविद्यालय के शैक्षिक विस्तार पर साझा करते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि अंबेडकर यूनिवर्सिटी में इन नए स्कूलों को जोड़ना भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और तेजी से बदलती औद्योगिक मांगों के अनुसार छात्रों को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों के माध्यम से यूनिवर्सिटी छात्रों के बीच 21वीं सदी के नए युग के कौशल विकसित करने पर फोकस करेगी।
उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में कौशल आधारित शिक्षा के अवसर प्रदान करना उच्च शिक्षा संस्थानों की प्राथमिकता है। इसी दिशा में अंबेडकर यूनिवर्सिटी में ये नए स्कूल शुरू किए जा रहे है।
शिक्षा मंत्री आतिशी ने आगे कहा कि,किसी भी देश के उच्च शिक्षा संस्थान ये तय करते है कि वो देश किन ऊँचाइयों तक पहुँचेगा। इस दिशा में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अंबेडकर यूनिवर्सिटी के ये नए स्कूल भारत में उच्च शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेंगे और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विविधता और नवाचार को बढ़ावा देंगे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये नए स्कूल पब्लिक पॉलिसी मैथमेटिक्स एंड डेटा साइंसेज़ और मीडिया स्टडीज़ जैसे स्पेशलाइज्ड प्रोग्राम हमारे छात्रों को जरुरी स्किल से लैस करेंगे। उन्होंने कहा कि इन नए स्कूलों का शुभारंभ भारत में उच्च शिक्षा के लिए एक सकारात्मक पहल है।
उल्लेखनीय है कि अंबेडकर यूनिवर्सिटी के विस्तार परियोजना के तहत केजरीवाल सरकार धीरपुर और रोहिणी में अंबेडकर विश्वविद्यालय के दो नए परिसरों का निर्माण करवाने जा रही है। रोहिणी में अंबेडकर विश्वविद्यालय का परिसर 164130 वर्गमीटर में फैला हुआ है। धीरपुर में परिसर 200759 वर्गमीटर में फैला होगा।इन दोनों परिसरों के निर्माण होने के बाद यहाँ 26,000 से अधिक छात्र दाख़िला ले सकेंगे।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 3 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन