शिक्षा मंत्री आतिशी ने व्हार्टन स्कूल,पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के 30 एमबीए स्टूडेंट्स के साथ की चर्चा

शिक्षा मंत्री आतिशी ने व्हार्टन स्कूल के स्टूडेंट्स के साथ भारत में सबसे तेजी से बढ़ते राजनीतिक स्टार्टअप ‘आप’ और सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में आए परिवर्तन की कहानी साझा की

केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस भविष्य के लीडर्स के लिए सीखने का एक मौक़ा

आप’ इस बात का सबूत कि आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाने की मज़बूत इच्छाशक्ति के साथ, एक सामान्य व्यक्ति भी दुनिया को बदल सकता है

जब आम आदमी की बेहतरी की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध शिक्षित लोग राजनीति में आएँगे तभी बड़ा वैश्विक परिवर्तन संभव

सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर में लाया गया बड़ा बदलाव लोगों का सरकार पर भरोसे का कारण

Eros Times: शिक्षा मंत्री आतिशी ने ग्लोबल इमर्सन प्रोग्राम के तहत व्हार्टन स्कूल, पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से आए 30 एमबीए स्टूडेंट्स के साथ चर्चा की। ग्लोबल लीडरशिप और पॉलिटिकल इनोवेशन को बढ़ावा देने के विषय में हुई इस चर्चा पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा अपनाए गए गवर्नेंस मॉडल मॉडल के विषय में साझा किया। 

चर्चा में शिक्षा मंत्री आतिशी ने आप के विकास के बारे में एक मनोरम जानकारी प्रदान की और व्हार्टन के छात्रों का ध्यान आकर्षित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की परिवर्तनकारी यात्रा के बारे में विस्तार से बताया।

बातचीत के दौरान, शिक्षा मंत्री आतिशी ने दिल्ली में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और उसके सकारात्मक प्रभाव को साझा किया। उन्होंने ‘आप’ का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे एक सामान्य आदमी आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाने की मज़बूत इच्छाशक्ति के साथ राजनीति और दुनिया की दिशा बदल सकता है।

उन्होंने कहा, “गवर्नेंस में आने वाली विभिन्न समस्याओं और बाधाओं के बावजूद, लोगों की बेहतरी के लिए काम करना हमेशा केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता रही है। पिछले 9 सालों में, दिल्ली सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि राजधानी में बच्चों को वर्ल्ड क्लास शिक्षा मिले, लोगों को हाई क्वॉलिटी वाली स्वास्थ्य देखभाल, चौबीसों घंटे मुफ्त पानी और बिजली की परेशानी मुक्त पहुंच मिले क्योंकि ये सम्मानजनक जीवन जीने के लिए लोगों के बुनियादी अधिकार हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा, “दिल्ली में जो भी परिवर्तन आया ये सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण संभव हुआ। 

मंत्री आतिशी ने आगे चर्चा में इस बात पर जोर दिया कि बड़ा वैश्विक परिवर्तन तब संभव है जब बड़ी संख्या में शिक्षित व्यक्ति लोगों की बेहतरी के लिए काम करने को प्रतिबद्ध लोग राजनीति में प्रवेश करें। उन्होंने जोर देकर कहा, यह वैश्विक स्तर पर राजनीतिक नेतृत्व के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

बातचीत के दौरान, मंत्री आतिशी ने एक आम वालंटियर से  दिल्ली कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री के रूप में अपनी यात्रा भी साझा की।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान