आईटीआई के कोर्सज के महत्त्व पर की चर्चा-शिक्षा मंत्री आतिशी

शिक्षा मंत्री ने अधिकारीयों को दिए निर्देश-आईटीआई कोर्सेज में लड़कियों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए डिजाईन किया जाए आउटरीच कार्यक्रम

तकनीकी शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनने में करेगा मदद

छात्रों ने शिक्षामंत्री को बताया- आईटीआई जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज दे रहे है ग्रेजुएशन से ज्यादा आत्मविश्वास

हमारा देश विकसित तभी बनेगा जब देश का हर युवा स्किल्ड हो, युवाओं को स्किल्ड बनाने के लिए केजरीवाल सरकार के आईटीआई अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे

Eros Times: आधुनिक प्रोफेशनल कोर्सेज ने छात्रो को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए दिया आत्मविश्वास इससे छात्रों को अपने भविष्य की तस्वीर हुई बिलकुल साफ केजरीवाल सरकार द्वारा इंडस्ट्री के साथ किए गए नॉलेज पार्टनरशिप ने हमारे छात्रों में विकसित किए  21वीं सदी के स्किल्स, इसने आधुनिक बाजार की स्किल डिमांड को पूरा करने का काम किया देश-विदेश की विख्यात कंपनियों के साथ नॉलेज पार्टनरशिप के ज़रिए अपने आईटीआई संस्थानों के युवाओं को शानदार स्किल एक्सपोज़र दे रही है केजरीवाल सरकार- के पूसा स्थित आईटीआई का दौरा किया| अपने विजिट के दौरान शिक्षा मंत्री ने आटोमेटिक वेल्डिंग लैब, इलेक्ट्रॉनिक्स लैब इंजीनियरिंग डिजाईन लैबऑटोमोबाइल लैब का निरीक्षण किया और वहां मौजूद छात्रों के साथ चर्चा की| इस मौके पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार के आईटीआई संस्थानों से ट्रेनिंग लेकर निकलने वाले हुनरमंद छात्र भविष्य की नई इबारत लिखेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा देश विकसित तभी बनेगा जब देश का हर युवा स्किल्ड हो इसलिए डिग्री हासिल करने के साथ साथ युवाओं को हुनरमंद बनना होगा|

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज पूरे विश्व में प्रोफेशनल कोर्सेज पर फोकस किया जा रहा है| लेकिन आज भी भारत के साथ-साथ कई विकासशील देशों में बच्चों के मन में चाहे-अनचाहे ये बात डाली जाती है कि यदि उन्होंने ग्रेजुएशन नहीं किया तो कुछ नहीं किया| उसके विपरीत विकसित देशों में टेक्निकल एजुकेशन पर फोकस किया जाता है| हमारे युवा हुनरमंद बने और उन्हें नौकरी के लिए भटकना न पड़े इसके लिए केजरीवाल सरकार टेक्निकल एजुकेशन को बढ़ावा दे रही है| दिल्ली में हमने शिक्षा को लेकर परम्परागत मान्यताओं से दूर जाना शुरू कर दिया है और टेक्निकल एजुकेशन पर फोकस किया है| 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के आईटीआई में पिछले कुछ सालों में इंडस्ट्री व बाजार कि जरूरतों को देखते हुए बहुत से आधुनिक कोर्सेज कि शुरुआत की गई है| इन कोर्सेज ने परंपरागत कोर्सेज से उलट हमारे बच्चों में 21वीं सदी के जरुरी स्किल डेवलप हो रहे है| और इसने हमारे छात्र जो सीखते है और इंडस्ट्री की मांग के बीच जो अंतर था उसे पाटने का काम किया है| आज हमारे आईटीआई संस्थान बाजार की जरूरतों को देखते हुए विभिन्न इंडस्ट्री के साथ नॉलेज पार्टनरशिप कर रहे है और इसका हमारे छात्रों को भरपूर फायदा हो रहा है|  

बता दें कि आईटीआई संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को शानदार स्किल एक्सपोज़र मिले इसके किए केजरीवाल सरकार देश-विदेश की विख्यात कंपनियों के साथ नॉलेज पार्टनरशिप कर रही है। इस दिशा में पूसा स्थित केजरीवाल सरकार के आईटीआई संस्थान संस्थान डाइकिन,एल.जी., मारुति, हैवेल्स सहित अन्य कई कंपनियों के पार्टनरशिप के साथ बच्चों की अपस्किलिंग कर रहा है।

शिक्षा मंत्री ने टेक्निकल कोर्सेज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अधिकारीयों को निर्देश दिए कि आने वाले सत्र के लिए विभाग अभी से अपने आउटरीच प्लान डिजाईन करें और दिल्ली सरकार के स्कूलों में जाकर हमारी छात्राओं को आईटीआई के आधुनिक कोर्सेज के बारें में बताएं| उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा और तकनीकी व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में कम है| ऐसे में हमें अपने इन संस्थानों में लड़कियों का एनरोलमेंट बढ़ाने की जरुरत है| यहाँ से मिले स्किल्स इन्हें आत्मनिर्भर के साथ-साथ आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने में मदद करेंगे|  

बता दे कि आमतौर पर ये धारणा होती है कि स्किल कोर्स महंगे होते है इसलिए बहुत सी लड़कियां इनमें दाखिला नहीं लेती है लेकिन केजरीवाल सरकार ने अपने आईटीआई संस्थानों में लड़कियों की भागीदारी की बढाने के लिए उन्हें फ्री स्किल एजुकेशन देती है| 

शिक्षा मंत्री ने बातचीत के दौरान छात्रों ने बताया कि आईटीआई का उनका कोर्स से उन्हें 11वीं-12वीं या ग्रेजुएशन की पढाई से ज्यादा आत्मविश्वास दे रहा है| छात्रों ने बताया कि जब वे 11वीं-12वीं में में थे तो उनमे आत्मविश्वास नहीं था, यह समझ नहीं थी कि वे आगे क्या करेंगे|  लेकिन जबसे आईटीआई में आये तबसे उन्हें अपने भविष्य की तस्वीर साफ़ हो गई है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है| 

साथ ही केजरीवाल सरकार कि स्किल यूनिवर्सिटी में जिन छात्रों ने आईटीआई की है उनके आईटीआई कोर्स को 11वीं-12वीं की मान्यता मिलती है, और वे सीधे डिग्री डिप्लोमा कोर्स में दाखिला ले सकते है| इससे छात्रों का यह डर दूर हो जाता है कि अगर दसवी के बाद सीधे आईटीआई में आ गये तो उनकी 11वीं-12वीं का क्या होगा| दिल्ली स्किल एंड एंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी ने आईटीआई के छात्रों के इस डर को दूर करने का काम किया है|

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग