आईपी यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस लगभग बनकर तैयार केजरीवाल इस शानदार कैंपस को मई में करेंगे देश को समर्पित 

आईपी यूनिवर्सिटी का ईस्ट कैंपस दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया जी के विज़न का परिणाम, उनके मार्गदर्शन से सपने से हकीकत में बदला ये शानदार कैंपस
उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने आईपी यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन पूर्वी कैंपस का निरीक्षण किया
आईपी यूनिवर्सिटी के इस शानदार कैंपस में 2400 छात्रों को मिल सकेगी वर्ल्ड क्लास शिक्षा
कैंपस में 21वीं सदी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन डिजाईन एंड इनोवेशन फायर-मैनेजमेंट लिबरल आर्ट सहित बनाये जा रहे है 5 स्पेशलाइज्ड सेंटर
कैंपस में छात्रों के लिए वर्ल्ड-क्लास ऑडिटोरियम अत्याधुनिक लैब स्पोर्ट्स हॉल सेंट्रल लाइब्रेरी हॉस्टल व रेजिडेंशियल ब्लॉक जैसी सुविधाएँ मौजूद
5 स्टार रेटिंग के मानकों के साथ हुआ हाईटेक परिसर का निर्माण, नेट जीरो एनर्जी कंसम्पशन के साथ कैंपस बिजली की जरूरतों को खुद करेगा पूरा
EROS TIMES: केजरीवाल सरकार द्वारा सूरजमल विहार में बनाया जा रहा गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी का पूर्वी कैंपस लगभग बनकर तैयार है| गुरुवार को उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने अधिकारीयों के साथ इसका निरीक्षण किया| इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के नेतृत्व में शिक्षा हमेशा से दिल्ली सरकार की प्राथमिकता रही है| इसी दिशा में दिल्ली सरकार ने आईपी यूनिवर्सिटी के इस शानदार ईस्ट कैंपस का निर्माण करवाया है जहाँ छात्रों को वर्ल्ड-क्लास शिक्षा मिलेगी| उन्होंने कहा कि ये कैंपस लगभग बनकर तैयार है और मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी मई में इसका उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित करेंगे|
दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया के विज़न का परिणाम ये कैंपस
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी का ये कैंपस दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया के विज़न का परिणाम है| उनके मार्गदर्शन के कारण ही पूर्वी दिल्ली में यूनिवर्सिटी के इस शानदार कैंपस का सपना हकीकत में बदला है| और अब जब ये कैंपस बनकर तैयार हो गया है तो यहाँ हजारों छात्रों को वर्ल्ड-क्लास शिक्षा मिलेगी|
नए कैंपस में 2400 से अधिक छात्रों को मिल सकेगी वर्ल्ड क्लास शिक्षा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मई में करेगे उद्घाटन
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस नए कैंपस में  2400 से अधिक छात्रों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन मिल सकेगी| इस कैंपस में वर्तमान कि जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन डिजाईन एंड इनोवेशन फायर-मैनेजमेंट लिबरल आर्ट सहित 5 स्पेशलाइज्ड सेंटर बनाये जा रहे है| साथ ही यहाँ एक वर्ल्ड-क्लास सेंट्रल लाइब्रेरी का निर्माण भी किया गया है| उन्होंने कहा कि कैंपस का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में चल रहा है और जल्द ही ये पूरा हो जायेगा| और फिर मई में इसका उद्घाटन कर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल इसे देश को समर्पित करेंगे|
उन्होंने कहा कि किसी भी देश के स्कूल वहां कि बुनियाद को मजबूत बनाने के काम करते है और देश कितनी ऊँचाइयों तक जायेगा ये उसके विश्वविद्यालय तय करते है| अरविन्द केजरीवाल सरकार शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाते हुए बुनियाद को मजबूत करने के साथ-साथ देश को नंबर.1 बनाने के क्रम में अपनी यूनिवर्सिटीज के माध्यम से देश को ऊँचाइयों तक ले जाने का काम भी कर रही है|
आईपी यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस की विशेषताएं
1. 5 स्टार रेटिंग के मानकों के साथ हुआ हाईटेक परिसर का निर्माण
2. नेट जीरो एनर्जी कंसम्पशन के साथ कैंपस बिजली की जरूरतों को खुद करेगा पूरा
3. भूजल संचयन के साथ जीरो सीवेज डिस्चार्ज की व्यवस्था
4. तापमान कम करने के लिए फ्लाइएश से बनी ईंट का हुआ प्रयोग
5.  सौर ऊर्जा से जगमगाएगा पूरा कैंपस, हर बिल्डिंग के ऊपर सोलर पैनल की व्यवस्था
बता दे कि आईपी यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस में प्रशासनिक खंड ऑडिटोरियम शिक्षण खंड एवं खेल खंड शामिल है। इसके अतिरिक्त परिसर में अलग से लाइब्रेरी ब्लॉक भी बनाया गया है।
यहाँ 9 मंजिले 2 व 7 मंजिला 1 अकादमिक ब्लाक बनाया गया है| परिसर में 4 लेक्चर हॉल है, जिनमें प्रत्येक कि क्षमता 120 लोगों की है| साथ ही 100 लोगों की क्षमता वाले 24 क्लासरूम भी मौजूद है| यहाँ 300 लोगों कि क्षमता वाला स्पोर्ट्स हॉल भी बनाया गया है साथ ही 5 मंजिला ऑडिटोरियम ब्लॉक भी बनाया गया है जिसकी कुल क्षमता 650 है|
कैंपस में छात्रों के लिए हॉस्टल व रेजिडेंशियल ब्लाक का निर्माण भी किया गया है| यहाँ मौजूद अलग-अलग बॉयज व गर्ल्स हॉस्टल में लगभग 500 छात्र रह सकते है| साथ ही स्टाफ से लिए 48 क्वार्टर भी मौजूद है|
खेल सुविधाओं का ध्यान रखते हुए स्पोर्ट्स हॉल के साथ-साथ कैंपस में 2 टेनिस कोर्ट व एक फुटबॉल फील्ड का निर्माण भी किया जा रहा है|
आईपी यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस में स्टूडेंट्स को मिलेंगे फ्लैगशिप कोर्स
यूनिवर्सिटी अपने पूर्वी कैंपस में छात्रों को बीटेक इन ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स बीटेक इन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस बीटेक इन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग आदि जैसे शानदार कोर्स ऑफर करेगी|
  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग