12 वित्तपोषित कॉलेजों के लिए वित्तवर्ष 2023-24 के लिए ₹400 करोड़ का बजट आवंटित

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विश्वविद्यालय के अपने पूर्णतः वित्तपोषित 12 कॉलेजों के लिए पहली तिमाही में 100 करोड़ रूपये जारी किए
दिल्ली में केजरीवाल सरकार के आने के बाद इन 12 वित्तपोषित कॉलेजों के लिए बजट  300% से ज़्यादा बढ़ाया गया
दिल्ली में बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए हर साल केजरीवाल सरकार इन 12 वित्तपोषित कॉलेजों का बजट बढ़ा रही है
दिल्ली सरकार द्वारा वित्तपोषित ये 12 कॉलेज दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ख़ासतौर पर लड़कियों को बेहतरीन शिक्षा मुहैया कराने में निभाते है महत्वपूर्ण भूमिका
EROS TIMES:  केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विश्वविद्यालय के अपने पूर्णतः वित्तपोषित 12 कॉलेजों के लिए पहली तिमाही में 100 करोड़ रूपये जारी किए है| गुरुवार को एक प्रेस-कांफ्रेंस के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने इसकी जानकारी दी| उन्होंने साझा किया कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार के आने के बाद से 5 इन कॉलेजों को दिए जाने वाले बजट में 300% से ज्यादा की बढोतरी हुई है जो शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है|
उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार के लिए शिक्षा हमेशा सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है| जबसे दिल्ली में केजरीवाल  के नेतृत्व की सरकार आई है हर साल बजट में शिक्षा को सबसे बड़ा हिस्सा दिया जाता है| उन्होंने कहा कि दिल्ली की उच्च शिक्षा की व्यवस्था में दिल्ली सरकार के कई विश्वविद्यालय शामिल है जिनमें अम्बेडकर यूनिवर्सिटीडीटीयू एनएसयूटी डीएसईयू आदि आते है| इन सभी के अतिरिक्त  दिल्ली में उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका दिल्ली यूनिवर्सिटी के वो 12 कॉलेज भी निभाते है जो पूरी तरह केजरीवाल सरकार द्वारा वित्तपोषित है|
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के यह 12 कॉलेज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका इसलिए भी निभाते है क्योंकि इनमें से ज़्यादातर कॉलेज दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला कॉलेज के रूप में लड़कियों को शिक्षा देने का काम करते है| उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि पिछले सालों की तुलना में इस बार इन 12 पूर्णतः वित्तपोषित कॉलेजों के लिए दिल्ली सरकार ने बजट में इन्हें बड़ा आवंटन दिया है|
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि वित्तवर्ष 2023-24 में इन 12 कॉलेजों के लिए 400 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है और आज इसके पहले तिमाही के लिए 100 करोड़ रूपये जारी किए जा रहे है| उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल  का एक ही  मकसद है कि दिल्ली के बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले और उन्हें बेहतरीन शिक्षा देने के लिए हर साल सरकार  इन 12 कॉलेज का फण्ड बढ़ा रही है|
वर्ष 2014-15 में इन कॉलेजों को 132 करोड़ रूपये का ग्रांट दिया गया था| केजरीवाल सरकार के सत्ता में आने के बाद से वर्ष 2015-16 में 147 करोड़ रुपये, वर्ष 2016-17 में 156 करोड़ रुपये, वर्ष 2017-18 में 171 करोड़ रुपये, वर्ष 2018-19 में 213 करोड़ रूपये वर्ष 2019-20 में 235 करोड़ रूपये वर्ष ,2020 -21 में 265 करोड़ रूपये , वर्ष 2021-22 में 308 करोड़ रूपये, वर्ष 2022-23 में 361 करोड़ रूपये और इस साल  इन कॉलेजों को 400 करोड़ की राशि आवंटित की गई है|  उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दिल्ली सरकार द्वारा वित्तपोषित ये 12 कॉलेज दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली लड़कियों को बेहतरीन शिक्षा मुहैया कराएंगी|

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन