हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया दशहरा का पर्व

मेघनाथ, कुंभकरण और रावण के पुतले का दहन किया गया

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दशहरा पर्व: कुलकर्णी

Eros Times: नोएडा। श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी नोएडा के द्वारा सेक्टर 46 रामलीला ग्राउंड में आयोजित रामलीला के दसवें दिन दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ ऑर्डर सुरेश राव ए, कुलकर्णी, नोएडा प्राधिकरण के एसईओ सतीश पाल एवं नोएडा भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मौजूद रहकर मेघनाथ, कुंभकरण एवं रावण के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जॉइंट पुलिस कमिश्नर सुरेश राव ए, कुलकर्णी ने सर्वप्रथम रामलीला देखने आए लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी और रामलीला आयोजन समिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य कुछ लोग ही कर पाते हैं । उन्होंने आयोजन समिति को सफल रामलीला के लिए धन्यवाद दिया। नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल ने कहा कि


हमारी संस्कृति को बचाने के लिए रामलीला दिखाए जाना एक सरल माध्यम है।

साथ ही रावण दहन से विभिन्न मुद्दे जैसे सत्य की विजय और असत्य की हार का प्रतीक दशहरा पर्व प्रत्येक वर्ष बनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि 10 दिन की रामलीला में राम एवं रावण के चरित्र मूल्यों को पूरे तरीके से दर्शाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को यह दिखाया जाता है ,कि हमेशा सत्य की विजय होती है।उन्होंने कहा कि रामलीला एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम अपनी पुरानी संस्कृति को बचाए रख सकते हैं।

कुलकर्णी ने कहा कि रामलीला जैसे माध्यमों से हमारे युवा पीढ़ी को भी संस्कृति से बचाने में रामलीला सहायक सिद्ध होती हैं।

इस अवसर पर रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल दशहरा पर्व रामलीला के कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, राजेंद्र जैन, संदीप अग्रवाल, पूनम सिंह, संजय गोयल, विकास बंसल आदि ने मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों को पटका पहनकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधीर मित्तल, गौरव मित्तल, सुनील जैन, प्रदीप अग्रवाल मौजूद रहे।

रावण दहन, कुंभकरण, मेघनाथ पुतलों के दहन के समय, बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर आयोजन समिति की तरफ से संरक्षक मनोज अग्रवाल सीएमडी प्रिया गोल्ड, वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव गिरिराज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र मित्तल, रामलीला वाचक कृष्ण स्वामी, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, रामवीर यादव, गौरव कुमार यादव, विकास बंसल, संदीप अग्रवाल, बलराज गोयल, पवन अग्रवाल, महेश गुप्ता इंदिरापुरम, अनुज गुप्ता, अभिषेक जैन, पीयूष द्विवेदी, शरद कुमार सिंह, राजीव जैन, राहुल गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, डॉ मनोज अग्रवाल, डॉ एसपी जैन, सुमित शर्मा, डा, सी के गुप्ता, सौरभ मित्तल आदि मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला