मुख्तार अंसारी के खास तीन गुर्गों के घर बजी डुगडुगी 

Eros Times: गाजीपुर पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है, गाजीपुर मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मंगलवार की शाम को उसरी चट्टी हत्याकांड में महरूपुर गांव के निवासी अताऊर रहमान, शाहबुद्दीन और अफरोज उर्फ चुन्नू पहलवान के आवास पर पहुंचकर सीआरपीसी के तहत बयासी की नोटिस चस्पा की है, यह कुर्की से पूर्व की कार्यवाही है, इस दौरान भारी संख्या में पुलिस के जवान, पुलिस अधिकारी और राजस्व कर्मी भी उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी बजा कर कोर्ट द्वारा जारी सीआरपीसी की नोटिस का तामीला कराया। इस बात की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ओमवीर सिंह ने भी की है।

उल्लेखनीय है कि मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के उसरी चट्टी पर 15 जुलाई 2001 को मऊ के तत्कालीन विधायक मुख्तार अंसारी के काफिले पर हुई गोलीबारी में बिहार के बक्सर जिले के सगरांव गांव के निवासी मनोज राय की मौत हो गई थी।इस मामले में इसी वर्ष कोतवाली में मनोज राय के पिता कीओर से ठेकेदारी के मामले को लेकर हत्या का मामला मुख्तार अंसारी और उनके सहयोगियों पर दर्ज कराया गयाथा, मामले में मुख्तार अंसारी के साथ महरुपुर गांव के अताऊर रहमान उर्फ बाबू, शाहबुद्दीन और अफरोज उर्फ चुन्नू पहलवान आरोपी बनाए गए थे, इस मामले में सीजेएम गाजीपुर की अदालत से गैरजमानती वारंट जारी होने केबाद भी ये लोग न्यायालय में हाजिर नहीं हुए, जिस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 30 अगस्त को सीआरपीसी के तहत 82 की कार्यवाही का आदेश जारी किया गया था, इसी नोटिस को तामिल करने के लिए स्थानीय मोहम्दाबाद पुलिस ने डुगडुगी पीट कर और लाउड स्पीकर के माध्यम से जानकारी देते हुए घरों पर नोटिस चस्पा की कार्यवाही की, अब अगर नियत समय पर उक्त आरोपी न्यायालय के सामने पेश नहीं होंगे तो कुर्की की अगली कार्यवाही भी की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान