पुलिस द्वारा अपराध पर नियंत्रण नहीं कर पाने की वजह से अपराधी बेखौफ वारदात कर रहे है – अनिल कुमार

दिल्ली पुलिस द्वारा अपराध पर नियंत्रण नहीं कर पाने की वजह से अपराधी बेखौफ वारदात कर रहे है । अनिल कुमार

राजधानी में बढ़ते अपराधों को नियंत्रित करने हेतू गृह मंत्री अमित शाहमुख्यमंत्री केजरीवाल और पुलिस को साथ मिलकर दिल्ली में बेक़ाबू अपराध पर लगाम लगाये

Eros Times: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि हाल ही में शाहबाद डेयरी में साक्षी हत्याकांड, आर.के. पुरम दो महिलाओं की हत्या, मंडावली में वृद्धा की सूए घोपकर हत्या, कंझावला में कार द्वारा लड़की को रौंदना, दिल्ली कैंट में नाबालिग से बलात्कार व हत्या, सनलाईट कॉलोनी में बच्ची से गैंगरेप सहित त्रिलोकपुरी, संगम विहार, जीटीबी अस्पताल में हुई घटनाऐं निर्भया कांड से कमतर नही है। सुरक्षित रोहिणी कोर्ट, साकेत कोर्ट में सरेआम गोली चलना और वजीराबाद में सरेआम युवक की हत्या, आज ब्रजपुरी में 20 वर्षीय युवक की चाकू घोप कर हत्या करने और सीआर पार्क में खुले में गोलीबारी पर पुलिस की निष्क्रियता साबित होती है। उन्होंने कहा कि देश में होने वाले अपराधों के 36 प्रतिशत मामले दिल्ली में पंजीकृत होना राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते है।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि राजधानी में बढ़ते अपराधों को नियंत्रित करने के लिए पहल करके उपराज्यपाल केन्द्रीय गृहमंत्रालय से आग्रह करें कि राजधानी की कानून व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए वह तुरंत हस्तक्षेप करे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के शासन में दिल्ली पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने में जितनी सक्षम थी आज उतनी ही अक्षम हो गई है।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि पिछले 10 वर्षों  में दिल्ली को अपराधिक राजधानी बनाने के लिए अरविन्द केजरीवाल पूरी तरह जिम्मेदार हैं। जहां सड़कों, बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर छीना झपटी, प्रताड़ना, झगड़े, महिला उत्पीड़न की घटनाऐं अत्यधिक बढ़ गई है वहीं यौन उत्पीड़न, बलात्कार और हत्याऐं राजधानी में आम हो चली है। अरविन्द केजरीवाल और उपराज्यपाल की उदासीनता के चलते पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय साबित हो गई है, जिसका उदाहरण पिछले 10 वर्षाे में राजधानी में 5000 से अधिक हत्याऐं हुई है और प्रतिदिन औसतन 5 बलात्कार की घटनाऐं हो रही है, जो दिल्ली को डराने वाले आंकडे हैं।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार लाने की जगह प्रतिदिन हत्याओं, यौन शोषण की घटनाओं से अवगत पुलिस आयुक्त भी दिल्ली वालों की सुरक्षा को लेकर कोई विश्वास नही जता रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा कि आखिर राजधानी में बढ़ते अपराधों की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्योंकि मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और पुलिस आयुक्त दिल्ली में हो रहे अपराधों को मूकदर्शक बनकर देख रहे है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’