डीआरयूसीसी सदस्य मीनू जैन ने रेलवे के सर्वांगीण विकास पर दिए अहम प्रस्ताव

आगरा उत्तर मध्य रेलवे, आगरा कैंट की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की एक अहम बैठक आगरा में सम्पन्न हुई। आगरा छावनी के डीआरएम कार्यालय परिसर में आयोजित इस बैठक में डीआरयूसीसी सदस्य मीनू जैन सहित सभी सदस्य शामिल हुए।

Eros Times: मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की सदस्य मीनू जैन ने मथुरा, आगरा और धौलपुर सहित उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्टेशनों पर रेल सेवाओं को और बेहतर बनाने का सुझाव दिया। मीनू जैन ने कहा कि यात्री प्रधान रेलवे होने के कारण समय पालन, संरक्षा, सुरक्षा, यात्री सुरक्षा में बढ़ोतरी, साफ-सफाई और आरामदायक यात्री सुविधा प्रदान करना ही रेलवे का लक्ष्य है। आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन को लेकर मीनू जैन ने स्टेशन पर महिला प्रतीक्षालय के निर्माण सहित स्टेशन पर अतिरिक्त चेयर लगाने के साथ-साथ मथुरा, आगरा और धौलपुर सहित श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन कुछ रेलगाड़ियों के ठहराव को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखें। मीनू जैन के प्रस्तावों पर डीआरएम आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल ने सभी सुझावों पर गंभीरता से कार्य करने का आश्वासन दिया।

मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की इस बैठक में रिंकू अग्रवाल, मुराली लाल गोयल, देवेन्द्र सिंह, अखिल अग्रवाल, योगेन्द्र सिंह, राजकुमार शर्मा और राकेश आदि मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि मंडल रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) रेलवे की एक ऐसी समिति है जो रेल यात्रियों की आवश्यकताओं के मद्देनज़र सेवाओं में सुधार के लिए रेलवे को परामर्श देती है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया