उत्तर प्रदेश लिफ्ट्स बिल का ड्राफ्ट गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने ज़ेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से मुलाक़ात कर एक्ट लागू कराने की माँग।

लगभग पांच साल से फाइलों में पड़ा है उत्तर प्रदेश लिफ्ट्स बिल का ड्राफ्ट गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने ज़ेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से मुलाक़ात कर एक्ट लागू कराने की माँग।

गौतम बुध नगर में लिफ्ट एक्ट नियम लागू करने के लिए गौतम बुद्ध नगर विकास समिति लगातार प्रयास कर रही है और इसी क्रम में समिति के सदस्यों ने विधायक धीरेद्र सिंह को ज्ञापन दिया।

EROS TIMES:गौतमबुद्ध नगर समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने बताया कि लगभग पांच साल से फाइलों में है लिफ्ट्स बिल का ड्राफ्ट लेकिन अभी तक लिफ्ट एक्ट क्यों नहीं पास हो पाया जबकि नोएडा ग्रेटर नोएडा वेस्ट गाजियाबाद  मेंरठ इलाहाबाद समेत राज्य के तमाम जिलों में बहुमंजिला हाउसिंग सोसाइटीज हैं और इन इमारतो में आने जाने के लिए लिफ्ट और एलिवेटर पर निर्भर रहना पड़ता है जिसके आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना होती रहती है। उत्तर प्रदेश में अभी तक इन लिफ्ट और एलीवेटर से जुड़ी व्यवस्थाओं व संचालन को नियमित करने के लिए कोई कानून उपलब्ध नहीं है। उत्तर प्रदेश में लिफ्ट एक्ट पिछले कई सालों से लंबित है। दूसरी ओर बिल्डर हाईराइज इमारतों का निर्माण करने के दौरान लिफ्ट लगाता है और दशकों के बाद कब्जा देता है। इसलिए ज्यादातर लिफ्ट पुरानी हो जाती हैं और नियमित रखरखाव की आवश्यकता होती है।इसके लिए हम ज़िले के सभी विधायकों से मिलकर ज्ञापन देकर एक्ट को लागू करवाने की माँग कर रहे है।

गौतमबुद्ध नगर विकास समिति के महासचिव आदित्य अवस्थी ने कहा की इन लिफ्ट की वारंटी और गारंटी समाप्त हो चुकी होती है। हमारे शहरों में हर दूसरे दिन लिफ्ट से जुड़ा कोई ना कोई हादसा हो रहा है, इन हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग विकलांग हुए हैं, छोटे बच्चे और बुजुर्ग तो लिफ्ट में सवार होने से डरते हैं। आम आदमी में लिफ्ट्स को लेकर मानसिक दबाव बढ़ रहा है।

इस दौरान ज्ञापन देते हुए गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा एवं अनूप कुमार सोनी ने ज़ेवर विधायक से मांग की कि इस गंभीर विषय को तुरंत संज्ञान ले और लोक निर्माण विभाग मंत्री जतिन प्रसाद से वार्ता करके ‘लिफ्ट एंड एस्केलेटर्स बिल’ का मसौदा जल्दी से जल्दी तैयार कराया जाए और राज्य सरकार को भेजा जाए जिससे यह कानून उत्तर प्रदेश विधानसभा में पास कराकर लागू कराया जा सके।

गौतम बुद्ध नगर में लिफ्ट एक्ट लागू कराने की मांग को लेकर ज़ेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से मुलाकात की गौतम बुध नगर विकास समिति के सदस्यों ने मिलकर उत्तर प्रदेश में लिफ्ट एक्ट को लागू कराने की मांग की जिस ज्ञापन पर विधायक कार्यालय द्वारा मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिख कर मुद्दे की गंभीरता और बढ़ते हुए हादसो के लिए ज्ञात करवाया।

ज़ेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से मुलाक़ात के दौरान अनूप कुमार सोनी जितेंद्र शर्मा आदित्य अवस्थी एवं रश्मि पांडेय उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव