ग्लोबल कोरपोरेशन के डा विवेक लाल ने यूएस इंडिया हाईटेक सहयोग के अवसर पर दिया व्याख्यान

EROS TIMES: नोएडा एमिटी विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल गेस्ट लेक्चर और रांउड टेबल परिचर्चा कार्यक्रम कें अंर्तगत आज यूएसए के कैलिफोर्निया के सैन डियेगो काउंटी के जनरल अॅटामिक ग्लोबल कोरपोरेशन के चीफ एक्जीक्यूटिव डा विवेक लाल ने आज एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा किया और छात्रों को ‘‘ यूएस इंडिया हाईटेक सहयोग के अवसर’’ पर जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त प्रमुख डा अभय बंसल और डा मनोज कुमार पांडेय ने डा लाल का स्वागत किया।

इस अवसर पर यूएसए के कैलिफोर्निया के सैन डियेगो काउंटी के जनरल अॅटामिक ग्लोबल कोरपोरेशन के चीफ एक्जीक्यूटिव डा विवेक लाल को मानद प्रोफेसरशिप की उपाधि प्रदान की गई। विदित हो कि यह उपाधि मार्च 2023 में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन एसपीआईएन 2023 में डा लाल को वर्चुअल प्रदान की गई थी। इस अवसर पर एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डा अश्विनी कुमार दुबे, यूएसए के ओकलैंड विश्वविद्यालय के डा विजयन सुगुरमन और न्यूजीलैंड के ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के डा पीटर हैन जू चौंग द्वारा संपादित पुस्तक ‘‘एडवांसड आईओटी सेंसर नेटवर्कस एंड सिस्टम’’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

यूएसए के कैलिफोर्निया के सैन डियेगो काउंटी के जनरल अॅटामिक ग्लोबल कोरपोरेशन के चीफ एक्जीक्यूटिव डा विवेक लाल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत और अमेरिका का आपसी सहयोग नित नई उचाईयों को छू रहा है। वर्तमान में भारत विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी देशों की पंक्ति में शामिल हो रहा है। अमेरिका और भारत जो एक ही मूल्यों को साझा करते है कई कार्यक्रमो और क्षेत्रों मे ंएक दूसरे का सहयोग कर रहे है। तीन मुख्य क्षेत्र है जिसमें दोनो देश सहयोग को विकसित कर रहे है प्रथम राष्ट्रीय सुरक्षा, उर्जा और अंतरिक्ष। उन्होनें तीनो क्षेत्रों में चल रहे कार्यो के संर्दभ में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए और उसमे अकादमिक संस्थानों एवं शोध की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि संयुक्त सैन्य अभ्यास, सूचना का साझा, आंतकवाद से मुकाबला, डाटा विश्लेषण में एआई और मशील लर्निग का उपयोग आदि सहित नई तकनीकी का विकास सहित उर्जा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में संयुक्त कार्य हो रहा है जहां शोध व नवचार के क्षेत्र में अकादमिक संस्थान सहयोग कर सकते है। इस दौरान उन्होनें शोध व विकास में सरकारी और निजी संस्थानों के निवेश सहयोग पर चर्चा की। छात्रो ंको सलाह देते हुए कहा कि विश्व और देश को बचाने के लिए आपसी सहयोग आवश्यकता है और भारत इस क्षेत्र में एक सही स्थिति में है।

एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती ने स्वागत करते हुए कहा कि एमिटी में शोध व नवाचार पर विशेष ध्यान देते हुए छात्रों एवं शोधार्थियों को अनुसंधान हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। हम एमिटी में डिफेंस तकनीकी में पाठयक्रम का संचालन किया जा रहा है जिससे रक्षा क्षेत्र. मे कार्य कर रहे संस्थानों को कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराया जा सके। आज एमिटी में न्यूक्लियर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि क्षेत्रों में कार्य हो रहा है। हमारा उददेश्य आपसी सहयोग के जरीए विश्व बंधुत्व की भावना को प्रबल करते हुए मानवता के लिए कार्य करना है।

इस अवसर पर एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त प्रमुख डा अभय बंसल ने एमिटी शिक्षण समूह के संबंध में विस्तृत प्रस्तुती दी। यूएसए के कैलिफोर्निया के सैन डियेगो काउंटी के जनरल अॅटामिक ग्लोबल कोरपोरेशन के चीफ एक्जीक्यूटिव डा विवेक लाल ने एमिटी की प्रयोगशालाओं और पुस्तकालय का दौरा भी किया।

इस अवसर पर एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रो अश्विनी कुमार दूबे, डा जे के रॉय, प्रो प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन