डॉ बीरबल झा बिहार के टॉप सोशल ऑन्‌ट्रप्रेनर में शुमार  

Eros Times: पटना। समाज के सबसे निचले तबके तक अंग्रेजी शिक्षा को पहुंचाने वाले  डॉ बीरबल झा को बिहार के टॉप सोशल ऑन्‌ट्रप्रेनर में शुमार किया गया है। बिहार में वंचित  समाज को अंग्रेजी शिक्षा पहुंचाने और उनमें  कौशल विकास करने में डॉ झा का अहम योगदान रहा है। इस समाज के लाखों युवाओं को उन्होंने अंग्रेज़ी  कौशल संपन्न बनाकर उनके  कैरियर बनाने में सहयोग किया है। साथी ही उन्होंने अपने सांस्कृतिक ‘पाग बचाओ अभियान ‘ के माध्यम से 4 करोड़ मैथिली भाषी लोगों को जोड़ा है और उनमें अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता लाने का काम किया है।  

अंग्रेजी वेबसाइट ‘डच अंकल’ ने बिहार के टॉप सोशल ऑन्‌ट्रप्रेनरमें डॉ बीरबल झा को टॉप पर रखा है। डॉ झा ने वर्ष 1993 में बिहार की राजधानी पटना में वंचितों, गरीबों और मध्यम वर्ग के युवाओं को अंग्रेजी शिक्षा देने के लिए ब्रिटिश लिंगुआ नाम की संस्था की स्थापना की। इसके बाद ब्रिटिश लिंगुआ का कारवां बढ़ता गया और फिर यह देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गई। 
 
डॉ बीरबल झा भारत में दलित समुदायों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनके प्रयासों की बदौलत, भारतीय समाज के सबसे गरीब तबके के लोगों में से 36,000 से अधिक युवाओं को अंग्रेजी संचार कौशल हासिल करके अपना बेहतर कैरियर बनाने में सफल हुए हैं। डॉ झा के योगदान से आज दलित, वंचित, गरीब समुदाय लाखों छात्र-छात्राओं के जीवन में शिक्षा की रोशनी जीवन बेहतर हुआ है। डॉ  झा के पास अंग्रेजी कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग के लाखों लोगों की जीवनशैली को बेहतर बनाने का एक ट्रैक रिकॉर्ड है। 

‘डच अंकल’ की रिपोर्ट में कहा गया है, “डॉ. बीरबल झा उत्तर बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र के पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम, ‘पाग बचाओ अभियान ‘ के माध्यम से 4 करोड़ मैथिली भाषी लोगों को जोड़ा है। इस अभियान के तहत उन्होंने सैकड़ों जागरूकता कार्यक्रम किया। कई शहरों में रैलियां निकाली गईं। मिथिला की संस्कृति का प्रतीक ‘पाग’ के सदुपयोग को लेकर उन्होंने अनेक कार्य किए हैं।  

सामाजिक उद्यमी और मशहूर लेखक डॉ बीरबल ने कहा, “अंग्रेजी शिक्षा एक शक्तिशाली हथियार है जो व्यक्ति को जीवन में, विशेषकर भारतीय सामाजिक परिवेश में, ऊंची उड़ान भरने का आत्मविश्वास देती है। तीन दशक पहले, मैंने युवाओं को उनके अंग्रेजी कौशल को निखारने का निश्चय किया था और उनकी जीवनशैली को बेहतर बनाने में मदद करने का संकल्प लिया था। आज, मैं अपने प्रशिक्षुओं के अच्छा प्रदर्शन करने और बेहतर जीवनशैली अपनाने से खुश हूं।” 
 
डॉ बीरबल झा दुनिया के टॉप 20 सेल्फ हेल्प लेखक हस्तियों में से एक हैं। इसके साथ ही उन्हें मिथिला के  ‘यंगेस्ट लिविंग लेजेंड ‘की उपाधि भी मिली हुई है। उन्हें अबतक सैकड़ों पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उनका नारा है- ‘ इंग्लिश फॉर आल’। उनके इसी ध्येय की वजह से भारत में अंग्रेजी कौशल प्रशिक्षण में क्रांति लाने का श्रेय उन्हें दिया जाता है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन