Dr at Home ने मरीजों के लिए लाॅन्च किया स्वास्थ्य सेवा प्लेटफाॅर्म

अब मरीजों को घर बैठे मिलेगी डॉक्टरों की सलाह और ये सुविधाएं

EROS TIMES: नोएडा की हेल्थ-टेक स्टार्टअप कंपनी डाॅ एट होम (DrAtHome) ने 27 फरवरी को एक नये स्वास्थ्य सेवा प्लेटफाॅर्म को लॉन्च किया, जो एक मरीज को अपने घर के माहौल और सहूलियत के बीच उच्च-गुणवत्ता के साथ स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी जानकारी और डाॅक्टरी सलाह प्रदान करता है।

यह प्लेटफॉर्म रोगियों को चिकित्सा पेशेवरों और चिकित्सा सुविधाओं के साथ रीयल-टाइम पर जोड़ता है. इससे मरीज को घर बैठे चिकित्सा सलाह और सुविधा दोनों उपलब्ध हो जाते हैं. इस सुविधा की मदद से रोगी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उसके घर में सुलभ हो जाती हैं, जिससे मरीजों को काफी आराम होता है।

डाॅ एट होम  के संस्थापक और डायरेक्टर शैलेंद्र सिन्हा ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद से मरीज चिकित्सकों से आॅनलाइन परामर्श खूब लेते हैं. लेकिन इस परामर्श की गुणवत्ता पर सवाल उठाये जाते रहे हैं, क्योंकि इस परामर्श का कोई डेटा उपलब्ध नहीं होता है. लेकिन डाॅ एट होम ने इस समस्या का निराकरण कर दिया है।

इस प्लेटफॉर्म की मदद से मरीज आॅनलाइन सुविधा के जरिये अपने पसंद के डाॅक्टर से सलाह ले सकते हैं. डाॅक्टर और मरीज की सुविधा के लिए एक नर्स भी उपलब्ध होती है. जो डाॅक्टर को मरीज के हार्टबीट, ब्लड प्रेशर, आॅक्सीनज लेवल की जानकारी उपलब्ध कराती है. इतना ही नहीं इस प्लेटफाॅर्म पर मरीजों को ईसीजी की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है.  इस प्लेटफाॅर्म के जरिये मरीज को सबसे पहले अपने पसंद के डाॅक्टर से अपाॅइटमेंट दिलाया जाता है. उसके बाद मरीज की सुविधा अनुसार या तो केयर वैन में या फिर उसके घर पर जांच सुविधा उपलब्ध करायी जाती है।

इस प्लेटफाॅर्म पर लाइव इंट्राओरल कैमरे की मदद रोगी के शरीर का सूक्ष्म निरीक्षण भी संभव है. साथ ही मरीज के केयरटेकर भी इस प्लेटफाॅर्म पर जुड़कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और डाॅक्टर से परामर्श कर सकते हैं. चूंकि इस प्लेटफॉर्म के जरिये मरीज का डिजिटल रिकॉर्ड एकत्र किया जाता है इसलिए डाॅक्टरी परामर्श के साथ ही उसे तमाम रिपोर्ट पर भी बात की जा सकती है।

डाॅ एट होम  के संस्थापक और डायरेक्टर शैलेंद्र सिन्हा ने बताया कि मरीजों को ये तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कंपनी ने एक मशीन, सॉफ्टवेयर और एक एप्लीकेशन बनाया है, जिसे एक वैन और बाइक सर्विस के साथ जोड़ा गया है.  मरीज की जांच के वक्त इन तमाम उपकरण का इस्तेमाल प्रशिक्षित और योग्य लोगों द्वारा किया जाता है. उन्होंने बताया कि हमने ‘ए सिस्टम एंड ए मेथड फॉर रिमोट मेडिकल असिस्टेंस इन रीयल-टाइम’ के पेटेंट के लिए अप्लाई किया है और इसे प्रकाशित भी किया है।

डाॅ एट होम  के इस प्लेटफाॅर्म के बारे में एकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ रमन कुमार ने कहा कि कोविड महामारी के बाद से टेलीमेडिसिन हेल्थकेयर डिलीवरी के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है. इस प्लेटफाॅर्म के माध्यम से डाॅक्टर और मरीज त्वरित और प्रभावी संवाद कर सकते हैं और मरीजों को अविलंब सलाह मिल सकती है।

डाॅ कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित एनालिटिक्स, टूल और मशीनों की मदद से स्वास्थ्य सेवा प्रदाता मरीजों को ज्यादा सटीक सलाह और इलाज उपलब्ध करा सकते हैं. भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा और IoMT मरीजों के इलाज में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

DrAtHome की यह सेवाएं अभी नोएडा, गाजियाबाद, एनसीआर और ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध है.  शैलेंद्र सिन्हा ने बताया कि हमारा उद्देश्य फिलहाल इन शहरों में मरीजों और डाॅक्टरों को आपस में जोड़कर स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाना है. हम इस प्लेटफाॅर्म को चरणबद्ध तरीके से अन्य शहरों तक भी लेकर जायेंगे. लेकिन फिलहाल हमारी योजना इस प्लेटफाॅर्म के जरिये मरीजों को गुणवत्ता पूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि मरीज संतुष्ट हो सके।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित