दिल्ली में डबल कहर – हवा पानी दोनो जहर – अरविन्दर सिंह लवली

छठ महापर्व से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने यमुना स्थित आई.टी.ओ. छठ घाट का दौरा किया।

छठ पूजा में यमुना घाटों में सरकारी अव्यवस्था के चलते लाखों श्रद्धालु दिल्ली से पलायन को मजबूर

छठ महापर्व के मद्देनजर दिल्ली सरकार यमुना में हरियाणा से अतिरिक्त पानी छुडवाऐ।

सरकार छठ महापर्व पर ड्राई डे की घोषणा करे।


Eros Times: नई दिल्ली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने आज छठ महापर्व से पूर्व यमुना स्थित आई.टी.ओ. छठ घाट का दौरा किया, जहां उनके साथ छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष शिवा राम पांडे, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडे, महासचिव आर.के. सिंह, गोस्वामी एस.के. पुरी, पूर्व विधायक नीरज बसौया, जितेन्द्र कुमार कोचर,  अमित मलिक, जय करण चौधरी,  अनुज आत्रेय, परमिन्दर शर्मा, राजीव शर्मा, अमनदीप सुदान सहित पूर्वांचल के लोग भी मौजूद थे।

लवली ने छठ महापर्व पर ड्राई डे की अपनी मांग को पुनः दोहराते हुए सरकार से मांग करते है कि छठ पर्व पर ड्राई डे की घोषणा की जाऐ, इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने उपराज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा था।


यमुना स्थित छठ घाट का दौरा करते हुए अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली की जनता प्रदूषण का डबल कहर झेल रही है, एक तरफ जहां हवा पूरी तरह दूषित हो रही है वहीं सरकार की नकामियों के कारण यमुना का पानी पूरी तरह विषैला हो गया है। बड़े-बड़े विज्ञापन और बजट आंवटन के बावजूद सरकार ने तो राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई सकारात्मक योजना बना पाई और न ही यमुना के पानी में घुलते जहर पर कोई नियंत्रण कर पाई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की नाकामी और जनता के प्रति बेरुखी के कारण पूर्वाचंल श्रद्धालु प्रदूषित पानी में छठ माता की अराधना करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व से पूर्व जनता सरकार की तैयारियों से असंतुष्ट है। सरकार की नाकामियां के कारण लाखां दिल्ली वासी पलायन कर अपने गांव में जाकर छठ पर्व मनाने को मजबूर हैं।


अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि आने वाले 4-5 दिन बाद छठ महापर्व है, सरकार ने इसकी तैयारियों को लेकर सिंचाई विभाग को कोई निर्देश जारी नही किए है और न ही अभी तक जल बोर्ड द्वारा कृतिम घाट बनाकर उनमें पानी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए हरियाणा सरकार से भी कोई बात की ताकि पूर्वाचंल के लोग स्वच्छ पानी में पूजा अर्चना कर सकें। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम दोनो राजधानी में छठ पर्व सफाई व्यवस्था दुरस्त करने में विफल रही हैं।


अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी, छठ से 10 दिन पहले ही संबंधित विभागों के साथ एस.डी.एम और उपायुक्तों को उचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी कर दिए जाते थे और हरियाणा सरकार से अनुरोध करके समय से यमुना में पानी छुडवाया जाता था। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष दिल्ली सरकार के मंत्री किश्ती में खड़े होकर फोटो तो खिचवाते हैं, पंरतु छठ महापर्व की तैयारियों को दुरस्त करने के लिए कोई पर्याप्त कार्यवाही नही करते हैं, जबकि छठ पूजा समिति अपने स्तर पर घाटों में प्रबंध कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला