Dorby Experience Center का दिल्‍ली में हुआ शुभारंभ

दिल्‍ली के कीर्ति नगर में डॉर्बी एक्‍सपीरियेंस सेंटर उत्‍तर भारत में इस ब्राण्‍ड का शानदार अनुभव लेकर आया है

Eros Times: दिल्ली| डॉर्बी, भारत के अग्रणी सरफेस डेकोर ब्राण्‍ड, जो रचनात्‍मक आइडियाज को असलियत में ढालने के लिये काम कर रहा है, ने कीर्ति नगर, दिल्‍ली में अपने अत्‍याधुनिक ‘डॉर्बी एक्‍सपीरियेंस सेंटर’ की पेशकश की है। भविष्‍य को ध्‍यान में रखकर बनाया गया एक्‍सपीरियेंस सेंटर कई उद्देश्‍यों के लिये होगा और उद्योग से जुड़े अनगिनत साझेदारी  के काम आएगा। 

डॉर्बी एक्‍सपीरियेंस सेंटर सिर्फ लैमिनेट्स दिखाने के लिये नहीं है। इसका लक्ष्‍य तरह-तरह के उत्‍पादों को पेश करना है, जिनमें प्‍लायवुड और सजावटी चीजें शामिल हैं। यह सरफेस डेकोर ब्राण्‍ड अपने सेंटर को ए एण्‍ड डी कम्‍युनिटी के लिये अनुकूल एक रचनात्‍मक कार्यस्‍थल भी बनाना चाहता है, जिनमें आर्किटेक्‍ट्स, डिजाइनर्स और फ्रीलांसर्स शामिल हैं।

डॉर्बी के डायरेक्‍टर और सीईओ मेहुल अग्रवाल का कहना है  ‘आज की दुनिया में, जहाँ डिजिटाइजेशन का सबसे ज्‍यादा महत्‍व है, हम अब भी स्‍पर्श से मिलने वाले अनुभव के महत्‍व पर विश्‍वास करते हैं। इस एक्‍सपीरियेंस सेंटर से हम सिर्फ उत्‍पाद नहीं बेच रहे हैं, हम ए एण्‍ड डी कम्‍युनिटी और उपभोक्‍ताओं के लिये शानदार अनुभव निर्मित कर रहे हैं। हमारा सेंटर स्‍पर्श एवं अनुभव के महत्‍व पर जोर देने के लिये डिजाइन किया गया है। यहाँ ग्राहक हमारे उत्‍पादों का हाथों-हाथ अनुभव लेकर समझदारी से फैसले कर सकते हैं। डीलर वाले पारंपरिक आउटलेट्स से उलट हमारे एक्‍सपीरियेंस सेंटर में उत्‍पादों की श्रृंखला सावधानी से तैयार की गई होगी। ग्राहक एक्‍सक्‍लूसिव उत्‍पादों का अनूठा अनुभव कर सकते हैं।’’

उन्‍होंने आगे कहा, ‘‘उत्‍तर भारत हमेशा से ब्राण्‍ड्स को लेकर एक सचेत बाजार रहा है। और दिल्‍ली में इस अनूठे एक्‍सपीरियेंस सेंटर का शुभारंभ हमें यकीनन अपने प्रतिस्‍पर्द्धियों पर बढ़त देगा। यह स्थिति पूरी तरह से हमारे पक्ष में है, क्‍योंकि दिल्‍ली हमारे उत्‍पादों के पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश, जम्‍मू एवं कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में मार्केटिंग के लिये एपिसेंटर का काम करेगी। यह रणनीतिक फैसला डॉर्बी को उस बाजार में फलने-फूलने का मौका देता है, जहाँ ग्राहक अच्‍छी गुणवत्‍ता के ब्राण्‍ड्स की तारीफ करते हैं और उनमें निवेश करने की इच्‍छा रखते हैं। इस एक्‍सपीरियेंस सेंटर के लॉन्‍च से हम उत्‍साहित हैं और अपने ग्राहकों को अपने कलेक्‍शंस का समृद्ध अनुभव देने की आशा करते हैं।’’

डॉर्बी नये जमाने के ग्राहकों की विभिन्‍न जरूरतों को पूरा करने के लिये आला दर्जे के उत्‍पाद पेश करना चाहता है। अपने एक्‍सपीरियेंस सेंटर को आर्किटेक्‍चर और डिजाइन कम्‍युनिटी के पेशेवरों के लिये एक रचनात्‍मक केन्‍द्र बनाकर डॉर्बी उन्‍हें अपने साथ मिलकर काम करने की अवसर दे रहा है। इससे नवाचार होगा और उपभोक्ताओं के लिये काफी अलग तरह के उत्‍पाद बनेंगे।

डॉर्बी एक समावेशी और अपॉइंटमेन्‍ट वाले मॉडल को अपने एक्‍सपीरियेंस सेंटर में अपना रहा है, ताकि ग्राहकों को व्‍यक्तिगत एवं शानदार अनुभव मिले। अपॉइंटमेन्‍ट पर आधारित प्रणाली यह गारंटी देती है कि चाहे ग्राहक हो या आर्किटेक्‍ट, उस पर एक समर्पित प्रतिनिधि का पूरा ध्‍यान रहे। इस तरीके से बातचीत केन्द्रित और कारगर रहेगी और ग्राहक अपने हिसाब से डॉर्बी के उत्‍पादों की जानकारी प्राप्‍त कर सकेंगे। 

इसके आगे डॉर्बी मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता में आगामी एक्‍सपीरियेंस सेंटर्स के साथ अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना में है।

डॉर्बी एक्‍सपीरियेंस सेंटर सोमवार को छोड़कर सप्‍ताह में छह दिन खुला रहेगा। 

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला