दुर्घटना में घायल महिला के मस्तिष्क की जटिल सर्जरी करके Fortis हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बचाई जान

• मस्तिष्क के बड़े थक्के को निकालने में लगे दो घंटे
• मौत की दर से खींच कर दी नई जिंदगी

Eros Times: ग्रेटर नोएडा। हाल ही में गाड़ी चलाते समय सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद गंभीर सिर की चोट से पीड़ित एक महिला की जान बचाने के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के डॉक्टरों ने एक जटिल सर्जरी की। अस्पताल लाई गई महिला की आंख की पुतली में कोई हलचल नहीं होने और मस्तिष्क के दाहिने तरफ एक बड़ा थक्का बन जाने के बावजूद डॉक्टरों ने अपनी कुशलता से उसकी जान बचा ली।

हॉस्पिटल के डॉक्टरों के अनुसार  सड़क दुर्घटना के मामलों में जहां सिर सीधे किसी कठोर सतह से टकराता है, मस्तिष्क के अंदर एक थक्का बन जाता है, जिससे मस्तिष्क के अंदर अंदर भारी दबाव पैदा होता है। न्यूरो सर्जन की टीम द्वारा समय पर की गई प्रक्रिया मस्तिष्क की चोट से होने वाली किसी भी विकलांगता के साथ-साथ मौत को रोकने में मदद कर सकती है।

पिछले सप्ताह फोर्टिस हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा की ओपीडी से निकलने के कुछ ही मिनट बाद, 46 वर्षीय महिला को सड़क दुर्घटना का सामना करना पड़ा और उसे ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया। महिला का सिर सड़क के डिवाइडर से टकराया था और वह तुरंत बेहोश हो गई। चूंकि उनका बेटा ठीक था और उसे कोई बड़ी चोट नहीं आई थी, इसलिए वह अपनी मां को तत्काल वापस फोर्टिस अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ले आया।

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने महिला की जांच की और पाया कि उसकी आंख की पुतली नहीं हिल रही है, उनकी स्थिति गंभीर थी। उन्हें सांस लेने में मदद करने के लिए तुरंत वेंटिलेटर पर रखा गया।

ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जरी के कंसल्टेंट डॉ. प्रशांत अग्रवाल ने कहा, “जब हमने मरीज की जांच की, तो उसको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मरीज के दिल की धड़कन कमजोर पड़ रही थी, जबकि उसका रक्तचाप बढ़ रहा था। लगातार उसकी स्थिति बिगड़ती दिख रही थी, मरीज के मस्तिष्क में चोट की जांच करना महत्वपूर्ण था। इसलिए एक सीटी स्कैन किया गया, जिसमें यह पता चला कि उसके मस्तिष्क के दाहिने तरफ एक रक्त का बड़ा थक्का जमा था और मस्तिष्क के आंतरिक भाग में भी रक्तस्राव हो रहा था।”

डॉक्टरों ने परिवार को मरीज की स्थिति के बारे में सूचित किया, यह कहते हुए कि उसकी स्थिति गंभीर है और केवल तत्काल मस्तिष्क सर्जरी से थक्का निकाल कर उसकी जान बचाई जा सकती है। परिवार सहमत हो गया और एक डिकंप्रेशन क्रेनियोटोमी की गई। यह एक न्यूरोसर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें खोपड़ी के एक हिस्से को हटा दिया जाता है ताकि सूजन वाला हिस्सा बिना किसी दबाव के फैल सके।

डॉ.अग्रवाल ने आगे बताया, “ऑपरेशन शाम लगभग 4:45 बजे शुरू हुआ और 6:45 बजे तक मरीज के मस्तिष्क से थक्का निकाल लिया गया। रात करीब 8 बजे उनकी आंखों की पुतलियां अपने सामान्य आकार में आ गई थीं और मरीज ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया था, जो एक सकारात्मक संकेत था। अगले 48 घंटों के लिए महिला को वेंटिलेटर पर आईसीयू में रखा गया ताकि उनकी बारीकी से निगरानी की जा सके। मरीज को वेंटिलेटर से हटाने के लिए, एक ट्रेकियोस्टोमी भी की गई। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो गर्दन के बाहर से श्वास नली (विंड पाइप) में एक छेद बनाकर हवा और ऑक्सीजन को फेफड़ों तक पहुंचने में मदद की जाती है।”

मरीज अब होश में है और इशारों के माध्यम से संवाद कर सकती हैं। उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है, डॉक्टरों ने बताया कि उम्मीद है कि जल्दी ही उनके फेफड़ों से पाइप हटा दिया जाएगा और वह बोल भी सकेंगी।

फोर्टिस हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के फैसिलिटी डायरेक्टर श्री प्रमित मिश्रा ने कहा, “सिर की चोट का ऑपरेशन करना बेहद जटिल होता है और ऐसे में टाइम मैनेजमेंट किसी जीवन को बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमारे डॉक्टरों ने सही मेडिकल प्लान तैयार किया, जीवन रक्षक सर्जरी की और मरीज की जान बचाई। फोर्टिस अस्पताल, ग्रेटर नोएडा, मोटरवे के नजदीक है और उन क्षेत्रों के पास है जहां वाहन तेज गति से चलते हैं। हमारी सुविधा आपातकालीन सेवाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ उपकरणों से सुसज्जित है, जिसमें इन-हाउस न्यूरोसर्जन समय पर देखभाल प्रदान करने और जीवन बचाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।”

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला