फोर्टिस हॉस्‍पीटल के डॉक्‍टरों ने मात्र 25 हफ्ते में जन्‍मे और 750 ग्राम वज़न के प्रीमैच्‍योर शिशु को दिया जीवनदान

नवजात को अविकसित फेफड़ों, हृदय और आंत के चलते जन्‍म से ही सांस और हृदय संबंधी सपोर्ट की आवश्‍यकता थी 

 Eros Times: नोएडा फोर्टिस हॉस्‍पीटल नोएडा के डॉक्‍टरों ने मात्र 25 हफ्ते में जन्‍मे और 750 ग्राम वज़न के प्रीमैच्‍योर शिशु को बचाने में सफलता प्राप्‍त की है। इस नवजात की डिलीवरी भी काफी जटिल साबित हुई थी और एम्नियोटिक फ्लूड का समय से पहले ही रिसाव शुरू हो गया था और साथ ही, उसे इंफेक्‍शन भी था। फोर्टिस हॉस्‍पीटल नोएडा की डॉ आराधना सिंह, एडिशनल डायरेक्‍टर, ऑब्‍सटैट्रिक्‍स एवं गाइनीकोलॉजी, तथा डॉ संजीव छेत्री, सीनियर कंसल्‍टैंट, नियोनेटोलॉजी के नेतृत्‍व में डॉक्‍टरों की टीम ने समय पर इस चुनौतीपूर्ण मामले में मेडिकल सहायता प्रदान कर कन्‍या शिशु का प्रसव कराया। 

इस प्रीमैच्‍योर शिशु की मां झांसी शहर से थीं। जब बेहद नाजुक स्थिति में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया तब मां और भ्रूण को इंफेक्‍शन के साथ-साथ प्रीमैच्‍योर डिलीवरी का भी जोखिम था। पैरेन्‍ट्स इस मामले में सुरक्षित नतीजे चाहते थे और अस्‍पताल में विस्‍तृत नियोनेटल काउंसलिंग के बाद, वे सी-सेक्‍शन डिलीवरी के लिए तैयार हो गए क्‍योंकि इस मामले में ट्विन प्रेग्‍नेंसी के अत्‍यधिक प्रीमैच्‍योर होने और समय पूर्व ही रिसाव शुरू होने के कारण भ्रूणों को भी इंफेक्‍शन का खतरा था। 

इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए, डॉ आराधना सिंह, एडिशनल डायरेक्‍टर, ऑब्‍सटैट्रिक्‍स एवं गाइनीकोलॉजी, फोर्टिस हॉस्‍पीटल नोएडा ने बताया, ”ऑब्‍सटेट्रिशियंस के लिए डिलीवरी (प्रसव) का समय बेहद महत्‍वपूर्ण और नाजुक होता है क्‍योंकि उन्‍हें अजन्‍मे और प्रीटर्म शिशु से जुड़े जोखिमों को ध्‍यान में रखना होता है और साथ ही, मां की सेहत को भी संभालना होता है। नियोनेटोलॉजिस्‍ट्स के लिए, इस प्रकार के प्रीटर्म गेस्‍टेशन के मामलों में, किसी भी तरह की मॉर्बिडिटी और मॉर्टेलिटी बेहद चिंता का विषय होती है। इस वजह से ही फैसला लेने की प्रक्रिया काफी मुश्किल थी। लेकिन सही उपचार से हम मां और शिशु दोनों को बचाने में सफल रहे। एलएससीएस में जुड़वां शिशुओं का प्रसव कराया गया लेकिन उनमें से एक शिशु को बचाया नहीं जा सका जबकि दूसरे शिशु का जन्‍म भी प्रीमैच्‍योरिटी (इंट्रा-यूटराइन इंफेक्‍शन) के चलते 12 घंटे बाद हो गया।” 

डॉ संजीव छेत्री, सीनियर कंसल्‍टैंट, नियोनेटोलॉजी, फोर्टिस हॉस्‍पीटल नोएडा ने कहा, ”यह प्रीमैच्‍योर डिलीवरी का मामला था और नवजात को अविकसित फेफड़ों, हृदय तथा आंत के चलते जन्‍म के समय ही सांस एवं हृदय संबंधी सपोर्ट की आवश्‍यकता थी। शिशु को तत्‍काल नियोनेटल इन्‍टेन्सिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में शिफ्ट किया गया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। कुछ ही घंटों बाद, शिशु की हालत बिगड़ने लगी थी और उसे हाइ फ्रीक्‍वेंसी वेंटिलेटर सपोर्ट ( जो कि नवजातों को प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्‍च वेंटिलेटर सपोर्ट है) पर रखा गया। नवजात को जन्‍म के बाद पहले हफ्ते में स्थिर रखने के लिए ब्‍लड प्रेशर, एंटीबायोटिक्‍स सपोर्ट की आवश्‍यकता थी। इसके अलावा, नवजात को बार-बार दौरे भी पड़ रहे थे और इसे देखते हुए उसे एंटी-कॉन्‍वेलसेंट दिया गया। जब धीरे-धीरे नवजात की हालत में सुधार आने लगा तो तीन दिन बाद उसे वेंटिलेटर से हटा लिया गया।”

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला