क्या आपको पता है क्रेडिट कार्ड से भी मिलता है लोन, जानिए क्यों है ऐसा और क्या है इसके फायदे

नई दिल्ली, इरोस टाइम्स: चौकने के लिए हो जाये तैयार क्योंकि क्रेडिट से भी मिलता है लोन। अगर आप किसी को कोई महंगा गिफ्ट जैसे की आईफोन देना चाहते हैं लेकिन पहले से चली आ रही होम लोन और कार लोन की ईएमआई के कारण आप असमंजस में हैं तो ऐसे में क्रेडिट कार्ड लोन आपकी पूरी तरह से मदद कर सकता है। क्रेडिट कार्ड लोन पर्सनल लोन की तुलना में न सिर्फ फायदेमंद होता है बल्कि यह आसानी से मिल भी जाता है, हालांकि इसके बारे में काफी कम लोग जानते हैं। तो इरोस टाइम्स अपनी इस खबर के माध्यम से आपको इसके जुडी बातों के बारे में जानकारी देंगे। जानिए क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन से जुड़े पहलुओं के बारे में, जिनके आधार पर आप अपने अंतिम फैसले पर आसानी से पहुंच सकते हैं।

जल्दी मिल सकता है क्रेडिट कार्ड से लोन :

पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड लोन दोनों में ही निश्चित प्रक्रिया का पालन किया जाता है। लेकिन क्रेडिट कार्ड का लोन आसानी से और जल्दी प्राप्त हो जाता है। यदि पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करते हैं तो इसके लिए पे स्लिप, फॉर्म 16, बैंक स्टेटमेंट्स और केवाईसी डॉक्यूमेंट बैंक के पास फिजिकली जमा करने होते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में दो चार दिनों से लेकर करीब एक हफ्ते का समय लग जाता है। वहीं दूसरी ओर क्रेडिट कार्ड लोन के लिए केवल कस्टमर केयर नंबर पर अपने कार्ड पर लोन के लिए रिक्वेस्टी डालनी होती है। 24 से 48 घंटे के भीतर ये राशि आपके खाते में आ जाता है। आपको बता दें कि एचडीएफसी बैंक में ऑनलाइन बैंकिंग में सीधे ईएमआई की सुविधा मिलती है।

क्रेडिट कार्ड की ब्याज दरें पर्सनल लोन से भी है कम…

ब्याज दरों की बात करें तो पर्सनल लोन पर बैंक 13 से 22 फीसदी के बीच कर्ज मुहैया करवाते हैं। वहीं क्रेडिट कार्ड की बात की जाए तो इस पर ब्याज की दरें 10 से 18 फीसदी के बीच है। इस तरह ब्याज दरों की तुलना में भी क्रेडिट कार्ड से लोन लेना ज्यादा फायदेमंद है। लेकिन एक बात का ध्यान जरूर रखें कि क्रेडिट कार्ड में फ्लैट रेट से ब्याज देना होता है। वहीं पर्सनल लोन पर रिड्यूसिंग रेट होने के चलते ब्याज लगातार घटता जाता है। ऐसे में लंबे समय के कर्ज लेने के लिए पर्सनल लोन की अधिक ब्याज दरें भी फायदेमंद रह सकती हैं।

पर्चेजिंग को खुद ईएमआई में कनवर्ट कर सकते हैं…

विशेषज्ञों की माने तो अगर आप कम समय के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो क्रेडिट कार्ड बेहतर विकल्प है। एसबीआई से लेकर आईसीआईसीआई और एचडीएफसी जैसे बैंक क्रेडिट कार्ड पर कर्ज देते हैं। ये बैंक 6 महीने से लेकर 24 महीने तक की ईएमआई की विकल्प देते हैं। एसबीआई और एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से 30 दिन के अंदर की गई खरीदारी को ईएमआई में कनवर्ट करता है। बैंकर्स के मुताबिक पर्सनल लोन कोलैट्रल फ्री लोन होता है, ऐसे में बैंक पर्सनल लोन देने में कंजरवेटिव रवैया रखते हैं। साथ ही पर्सनल लोन में कागजी कार्यवाही भी ज्यादा होती है।

छोटी अवधि के कर्ज के लिए क्रेडिट कार्ड है सबसे बेहतर विकल्प…

क्रेडिट कार्ड आपको फ्लैट रेट से लोन देते हैं, वहीं पर्सनल लोन रिड्यूसिंग रेट से मिलता है। यानि कि प्रिंसिपल अमाउंट कम होने के साथ ही किश्तोंा का बोझ कम होता है। इसका फायदा लंबी अवधि के कर्ज में मिलता है। लेकिन यदि आप 3 महीने या 6 महीने के लिए कर्ज ले रहे हैं तो क्रेडिट कार्ड का ईएमआई विकल्प बेहतर है। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक 12 से 24 महीने के लिए पर्सनल लोन देते हैं। अधिकांश बैंक 2500 रुपये से ज्यादा की गई खरीदारी को ईएमआई में कनवर्ट करने का विकल्प देते हैं। ऐसे में छोटी खरीदारी से लेकर बड़ी खरीदारी को ईएमआई में बदलवा सकते हैं।
बड़ी राशि के कर्ज के लिए इस तरह घटाएं पर्सनल लोन की किश्त
यदि आप 1 से 2 लाख या इससे अधिक का बड़ा कर्ज लेना चाह रहे हैं तो पर्सनल लोन बेहतर है। ऐसा इसलिए क्योंकि क्रेडिट कार्ड पर लिमिट तय होती है, वहीं लंबे समय तक ब्याज अदा करने पर ब्याज की राशि बहुत बढ़ जाती है।

  • Related Posts

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 23 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 40 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा