झूठे वादे करके जनता को भ्रमित न करें – देवेन्द्र यादव

EROS TIMES:  नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता का भरोसा भाजपा और आम आदमी पार्टी के उपर से उठ चुका है, यही कारण है कि दिल्ली में अपनी जमीन खिसकती देख अरविन्द केजरीवाल गृहमंत्री को पत्र लिख रहे है और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दिल्ली की जनता की सहानूभूति लेने के लिए एक दूसरे के साथ नूरा कुश्ती कर रहे है। यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी चाहे दिल्ली हो या पंजाब कहीं भी महिलाओं को वो सम्मान दे ही नही पाई जो उन्हें कांग्रेस ने दिल्ली और देश में दिया था।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि मार्च 2024 में महिलाओं को 1000 रुपये देने में विफल केजरीवाल ने चुनावी दौर में भ्रमित करने के लिए 2100 रुपये देने की घोषणा कर दी जबकि उन्होंने नवम्बर 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा किया था, उस पर कोई संज्ञान नही लिया। शायद केजरीवाल रेवड़ियां सिर्फ दस्तावेजों में ही बांट रहे है। आज कहीं कोई जानकारी नही कि पंजाब में 18 वर्ष पूरी कर चुकी कितनी महिलाओं को 1000 रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है? क्योंकि महिलाओं के लिए दिल्ली और पंजाब दोनो राज्यों में केजरीवाल की कोई घोषणा को सही प्रारुप में लागू ही नही किया गया।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि महिलाओं 1000 देने हेतू पंजाब सरकार द्वारा 23-24 के बजट में 1200 करोड़ का बजट जरुर प्रस्तावित किया गया था, परंतु यह अनुदान मिल रहा है इसकी किसी के पास कोई जानकारी नही? उन्होंने कहा कि पंजाब की 5 गारंटी में महिलाओं को 1000 देने की गारंटी पंजाब से नदारद है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले के भ्रष्टाचार का पाप धोने के लिए अरविन्द केजरीवाल महिलाओं को 2100 रुपये का चुनावी दाव खेलकर असफल कोशिश कर रहे है, क्योंकि बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त महिलाओं पिछले 11 वर्षो से दिल्ली सरकार की अनदेखी झेल रही है।

देवन्द्र यादव ने कहा कि महिलाओं को 2100 रुपये की घोषणा करके चुनावी दाव खेलने वाली आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आते ही शीला दीक्षित सरकार द्वारा लागू लाडली योजना को ठंडे बस्ते में डालकर लगभग बंद कर दिया। महिला अनुपात को स्थिर बनाने, बालिका के जन्म में वृद्धि दर को प्रोत्साहन, शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने, उच्च शिक्षा की सुरक्षा और कक्षा दर कक्षा लाडली योजना के तहत खाते में सरकार द्वारा राशि डालकर उसके व्यस्क होने पर अथवा 12वीं पास होने पर एक लाख रुपये राशि कांग्रेस दिल्ली में छात्राओं को देती थी। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा, संरक्षण और शिक्षा के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनो ने कभी संवेदनशीलता नही दिखाई।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित