Eros Times: नोएडा सतत परिश्रम और दृढ़ संकल्प से असंभव को भी संभव किया जा सकता है- साक्षी कसाना के इन शब्दों ने छात्रों में उत्साह बढ़ाया । सरला चोपड़ा डी ए वी पब्लिक स्कूल,सेक्टर-56 में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलों की दुनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवाने वाली पैरा एथलीट साक्षी कसाना एवं सरला चोपड़ा डी ए वी पब्लिक स्कूल नोएडा का चमकता सितारा प्राची सिंह जिसने राष्ट्रीय स्तर पर अनेक स्वर्ण एवं रजत पदक जीतकर विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया है। इन्हें सरला चोपड़ा डी ए वी पब्लिक स्कूल नोएडा के चेयरमैन डॉ एन के ऑबेराय, विद्यालय के उपाध्यक्ष जे के कपूर, विद्यालय की मैनेजर चित्रा नाकरा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्राकांत ने इन्हें सम्मानित किया।
साक्षी मलिक चीन में अक्तूबर 2023 में एशियन पेरा एथलीट में भाग लेगी तथा पेरिस में 2024 में होने वाली पेरा ओलिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी

विद्यालय की खेल विभागाध्यक्ष अमिता जोशी ने उनका स्वागत करते हुए उनकी उपस्थिति को छात्रों के लिए प्रेरणा दायक बताया और उनका आभार व्यक्त किया।
प्रधानाचार्या चित्राकांत ने मुख्य अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति ने अवसर की शोभा दुगुनी कर दी।
साक्षी कसाना ने विद्यालय के छात्रों को समझाया कि कठिन परिश्रम, लगन व दृढ़ संकल्प से विषम परिस्थितियों पर विजय प्राप्त की जा सकती है । असंभव कार्य भी संभव होता है। उन्होंने शिक्षा और अन्य गतिविधियों, रूचियाँ के बीच संतुलन स्थापित करने पर बल दिया । जीवन में कभी हताश न होने की सलाह दी । प्रधानाचार्या चित्राकांत ने उनके ओलंपिक में स्वप्नों को साकार करने की कामना की।






