अवर हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग प्रतिभा सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया

Eros Times: आदित्य पोद्दार (संस्थापक- अवर हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन) के द्वारा 5 अगस्त को किदवई नगर, कानपुर में दिव्यांग प्रतिभा सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया, इसमें मुख्य अतिथि सांसद सत्यदेव पचौरी थे। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा बिखरने वाले 23 दिव्यांगजन को समान्नित किया गया तथा अति विशिष्ट अतिथि मुरारीलाल अग्रवाल द्वारा सभी 23 दिव्यांगों को 5100 – 5100 रुपये का नगद पुरुस्कार भी प्रदान किया गया।

ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स के संस्थापक आमिर सिद्दीकी, सदस्य जसवंत सिंह, तेजपाल यादव, जितेंद्र गुप्ता, मिस प्रेमा विश्वास, राजेन्द्र शाह, भारती शाह, रमेश बंसल एवं राजेश वर्मा को भी सम्मानित किया गया। 

ईगल स्पेशिएली एबल्ड राइडर्स रेट्रोफिटेड स्कूटी से लगभग भारत के 18 राज्यों में जागरूकता राइड (अतुल्य भारत, सुगम्य भारत, बलात्कार मुक्त भारत, ब्लड डोनेशन, विश्व शांति, शिक्षा, स्वास्थ, मतदान, महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगो का अधिकार, इत्यादि) कर चूका है। 

ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स न केवल राइड के माध्यम से जागरूकता फैलाने का कार्य करती है बल्कि दिव्यांगों को रोजगार हासिल करने में सहायता भी करती है, 10 दिव्यांगों को नियो मोशन की व्हीलचेयर और 200 दिव्यांगों को व्हीलचेयर दिया गया है। कोरोना काल मे भी 2000 दिव्यांगों को राशन, 20 दिव्यांगों को सात सात हजार रुपये, रमज़ान के पवित्र महीने में 50 दिव्यांगजनो को सिलाई मशीन वितरित किया जा चुका है।

जागरूकता राइड का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं एवं विकलांगता अधिकार के प्रति जागरूक करना है।

सामाजिक कार्य एवं जागरूकता राइड के ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स को स्टार स्पोर्ट्स (IPL-2020), एनडीटीवी (स्वच्छ भारत इंडिया) ने सम्मानित किया, दक्षिण अफ्रीका और नेपाल सरकार द्वारा प्रशंशा पत्र भी दिया जा चुका है। 

कार्यक्रम के अंत में आयोजक आदित्य पोद्दार, विनीता अग्रवाल एवं शुरभि द्विवेदी ने अपनी पूरी टीम के साथ सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज