जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

गाज़ीपुर आज समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव को समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में आमंत्रित सदस्य नामित किये जाने और महिला सभा की नगर कमेटी में अंजू अग्रवाल को महासचिव और संजू गुप्ता को उपाध्यक्ष नामित किये जाने पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

Eros Times: जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इन लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि रामधारी यादव जी संघर्ष के पर्याय है। वह पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। नौजवान कार्यकर्ताओं के लिए वह प्रेरणास्रोत हैं।उनके संघर्षों की बदौलत ही पार्टी ने उन्हें यह सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि किया हुआ संघर्ष कभी खाली नहीं जाता। उन्होंने सभी से पार्टी हित में संघर्ष करने की नसीहत देते हुए कहा कि वक्त आने पर आप सभी को सम्मान मिलेगा। उन्होंने नवमनोनीत महिला सभा के पदाधिकारियों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि भाजपा राज में महिलाओं का जीवन संकट में हैं। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते योगीराज में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित है। बहु बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। शोहदों के आतंक के चलते बेटियों की इज्जत और सम्मान पर संकट हैं। योगी जी के एंटी रोमियों स्क्वाड का दूर दूर तक कहीं कोई अता पता नहीं है। महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा करने में योगी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।लगातार बढ़ती मंहगाई के चलते महिलाएं खुन के आंसू रो रही हैं। मंहगाई के चलते महिलाओं को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर और खाध पदार्थो के लगातार बढ़ते दामों के चलते उनका किचन संभालना मुश्किल पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के साथ धोखा किया है। दीपावली और होली पर फ्री गैस सिलेंडर का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने होली के ठीक पूर्व गैस सिलेंडर का दाम पच्चास रूपया बढ़ाकर भाजपा ने महिलाओं से वादाखिलाफी की है ।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते समाज का हर वर्ग दुखी और मायूस हैं। समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं है जो अपनी समस्याओं को‌ लेकर आंदोलित न हो । उन्होंने कहा कि इस सरकार ने सबसे ज्यादा बेरोजगार नौजवानों को मायूस किया है। योगीराज में कोई भी प्रतियोगी परीक्षा आज तक सकुशल सम्पन्न नहीं हो सकी‌। रोजगार देने में यह सरकार पूरी तरह फेल रही है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हक में फैसले ले रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में महिलाओं के हक में लिए गये फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई लड़ी है और लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि जब जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी हैं महिलाओं के आत्मसम्मान और उनके हक में तमाम फैंसले लिए गये । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को बेदखल करने केलिए और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने इसके लिए संगठन को मजबूत करने और कड़ी मशक्कत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हक और हकूक के लिए महिला सभा सड़कों पर उतरेगी ।

इस बैठक में मुख्य रूप से रविन्द्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन खां,विभा पाल, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव,रीना यादव,कंचन रावत,अल्का अग्रवाल, अनिल यादव, चन्द्रिका यादव, सदानंद यादव, छन्नू यादव, चन्द्रबली यादव,अजय भारती, राजेश कुमार यादव,आजाद चाचा, प्रेमचंद प्रजापति आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज