अनुसूचित जाति/अनुसूचित के ऊपर बढ़ रहे अत्याचारों के विषय पर चर्चा

दिल्ली में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के ऊपर बढ़ रहे अत्याचारों पर दिल्ली सरकार के एससी/एसटी कल्याण मंत्री ने चिंता जताई 

दिल्ली में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के संचालन पर एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

संबंधित अधिकारी एससी/एसटी पीड़ितों की तुरंत शिकायत दर्ज करें, उन्हें कानूनी सहायता प्रदान करें और मुआवजा राशि बढ़ाने की संभावना तलाशने पर जोर दें

Eros Times: दिल्ली में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचारों को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार के एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने मंगलवार को दिल्ली के सभी जिलाधिकारियों से साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 का किस तरह से पालन किया जा रहा है, इस विषय पर अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की और सभी जिलों की रिपोर्ट मांगते हुए स्थिति का जायजा लिया। बैठक में दिल्ली के सभी जिलों से डीएम एसडीएम दिल्ली पुलिस कानून विभाग व एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के संचालन से संबंधित विभिन्न विभाग से वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे।  

बैठक में दिल्ली के अंदर अनुसूचित जाति/अनुसूचित के ऊपर बढ़ रहे अत्याचारों के विषय पर चर्चा की गई। इस बात पर जोर दिया गया है कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के पीड़ितों को दिल्ली सरकार किस तरह से कानूनी सहायता प्रदान कर सकती है, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द इंसाफ मिल सके और इस तरह की घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके। इसी के साथ बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि कैसे एससी/एसटी अत्याचार पीड़ितों को सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि को प्रभावी रूप से पीड़ित तक पहुंचाया जा सके। साथ ही महंगाई और आवश्यकता को देखते हुए इस राशि को बढ़ाने की संभावनाओं को तलाशने पर जोर दिया गया। 

बैठक में एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत घटते दोषसिद्धी दर पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अत्याचार को अंजाम देने वाले अपराधों के पकड़ना और उन्हें दोषी सिद्ध करना आवश्यक है, तभी समाज से अपराध कम होगा और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोग सम्मान से अपना जीवन व्यतीत कर सकेंगे। एससी/एसटी कल्याण मंत्री ने सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि उनके जिले में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के ऊपर अत्याचार की कोई भी घटना होने पर उसकी तुरंत शिकायत दर्ज की जाए। एससी/एसटी कल्याण मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिल्ली में अगर किसी भी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति श्रेणी की महिला के साथ यौन उत्पीड़न होता है तो उसे दिल्ली सरकार की तरफ से तुरंत वकील उपलब्ध कराया जाए ताकि पीड़िता को इंसाफ मिले। 

एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने बैठक में सभी अधिकारियों के साथ गहन चर्चा करते हुए कहा कि हर जिले में एससी/एसटी के ऊपर हो रहे अत्याचारों पर संज्ञान लेने के लिए “एट्रोसिटीज बोर्ड” बनाया जाए। जिसमें हर विधानसभा से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति का एक सदस्य बोर्ड में शामिल हो। इस प्रकार से दिल्ली में हर जिले के अंदर एससी/एसटी लोगों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के रोकथाम में मदद मिलेगी और समय रहते इनकी शिकायतों का निवारण करना संभव होगा। 

बैठक में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत पीड़ित व्यक्ति या उसके परिवार को मिलने वाली मुआवजा राशि के विषय पर भी चर्चा की गई। एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने बैठक में सुझाव देते हुए कहा कि एससी/एसटी एक्ट के तहत पीड़ित व्यक्ति या परिवार को सरकार की तरफ से जो मुआवजा मिलता है उसका आज के समय में क्या महत्व है हमें इस विषय को और गहराई से समझना चाहिए। आज के समय में महंगाई और आवश्यकता को देखते हुए एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने सभी अधिकारियों को मुआवजा राशि को बढ़ाने की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के विषय में जल्द ही आगामी बैठक की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला