उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ओखला बैराज स्थित एनसीसी दिल्ली के नेवल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अधिकारीयों को दिए निर्देश- कैडेट्स की ट्रेनिंग सुचारू रूप से चल सके इसलिए 15 दिनों में दूर की जाए ट्रेनिंग सेंटर की सभी समस्याएं
उपमुख्यमंत्री 15 दिन बाद दोबारा ट्रेनिंग सेंटर का दौरा कर वहां हुए कामों की प्रगति का जायजा लेंगे
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को दिए निर्देश- ट्रेनिंग सेंटर से नदी किनारे तक जाने के रास्ते को ठीक किया जाए, नदी तट पर मौजूद झाड़ियों और जलकुम्भी को हटाया जाए
युवाओं की ट्रेनिंग के लिए बेहतर सुविधाओं का इंतजाम करना केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता, इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे है-
EROS TIME:  मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार सुबह ओखला बैराज स्थित एनसीसी दिल्ली के नेवल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया| निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी व बाढ़ एंव सिचाई नियंत्रण विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि ट्रेनिंग सेंटर से नदी के किनारे तक के रास्ते को ठीक करने, यहाँ मौजूद झाड़ियो को हटाने और कैडेट्स बेहतर ढंग से ट्रेनिंग कर सके इस लिए नदी से जलकुम्भी हटाने के निर्देश दिए|
बता दे कि गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में एनसीसी कैडेट्स के लिए आयोजित सम्मान समारोह में एनसीसी के अधिकारीयों ने उपमुख्यमंत्री से ओखला में यमुना बैराज में स्थित एनसीसी के नेवल ट्रेनिंग सेंटर में कुछ समस्याओं का जिक्र किया था| इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार सुबह अधिकारियो के साथ इस ट्रेनिंग सेंटर का दौरा कर यहाँ मौजूदा समस्याओं का जायजा लिया और अधिकारीयों को निर्देश दिए कि 15 दिन के भीतर यहाँ की सभी समस्याओं को दूर किया जाये ताकि कैडेट्स को ट्रेनिंग के लिए कोई परेशानी न हो| साथ ही उपमुख्यमंत्री 15 दिन बाद दोबारा ट्रेनिंग सेंटर का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे|
ओखला बैराज स्थित दिल्ली एनसीसी के 2 दिल्ली नेवल यूनिट के ट्रेनिंग सेंटर पर एनसीसी कैडेट्स को नौसेना से जुडी ट्रेनिंग मिलती है| यहाँ ओखला बैराज के एक हिस्से में कैडेट्स को बोटिंग व सेलिंग की ट्रेनिंग भी दी जाती है|  सिसोदिया ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि यहाँ ट्रेनिंग सेंटर से नदी किनारे तक जाने के रास्ते को ठीक करने और आसपास मौजूद झाड़ियों को हटाने का निर्देश दिया| साथ ही ये निर्देश भी दिए कि वहां मौजूदा जलकुंभी को भी हटाया जाए|
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिया कि इन कार्यों के लिए एक एक्शन प्लान बनाया जाए और हर कुछ समय के बाद इसे दोबारा दोहराया जाए ताकि यहाँ साफ़-सफाई बनी रहे और कैडेट्स को ट्रेनिंग दौरान किसी भी प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े और उनकी ट्रेनिंग नियमित रूप से चलती रही|
साथ ही उपमुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारीयों को ट्रेनिंग सेंटर के बिल्डिंग के रखरखाव और वहां ट्रेनिंग की जरूरतों के अनुसार अन्य जरुरी सुविधाओं को विकसित करने के निर्देश दिए|
इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि एनसीसी हमारे युवाओं को अनुशासित बनाती है और उनमें देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है| उन्होंने कहा कि बच्चों की ट्रेनिंग के लिए बेहतर सुविधाओं का इंतजाम करना केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता है| इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे है| उन्होंने कहा कि, “कल समारोह में एनसीसी के नेवल ट्रेनिंग यूनिट के अधिकारीयों ने मेरे संज्ञान में यहाँ की कुछ समस्याओं और कैडेट्स के लिए सुविधाओं की बात रखी| इसे प्राथमिकता बनाते हुए  मैंने अधिकारीयों को निर्देश दिए है कि 15 दिनों के भीतर यहाँ की सभी समस्याओं को दूर किया जाये ताकि कैडेट्स को उनकी ट्रेनिंग के दौरान किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े|
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 13 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां