आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष राजीव शर्मा नोएडा पुलिस से माँग करते हैं कि रचित के हत्यारे अतिशीघ्र पकड़े जाएं और उनको कड़ी से कड़ी सजा हो.
EROS TIMES: रजत विहार के अंदर और मुख्य सड़क पर पुलिस पैट्रोलिंग बढ़ायी जाये सोसाइटी की बाहरी दीवार और सड़क के दोनों तरफ व्यावसायिक वाहनों की अवैध पार्किंग को तुरंत हटाया जाए जिससे ऐसे बेख़ौफ़ अपराधियों को ऐसे कुकृत्य करने से रोका जा सके
थापर गेट और रजत विहार से लेबर चौक जाने वाली रोड पर ट्रैफिक पुलिस या नोएडा अथॉरिटी द्वारा सी सी टी वी कैमरा लगाए जाएं
खोडा (गाजियाबाद) से आने वाली रोड (थापर गेट) के कारण हमेशा ऑटो एवं लोगों का आना जाना लगा रहता है सोसाइटी के अंदर भी अवैध पार्किंग होती है खोड़ा जाने वाले लोग सी ब्लॉक के गेट के सामने से उल्टी तरफ से हमेशा खोड़ा जाते हैं इन सभी कारणों से यहाँ पर हमेशा रोड पर अव्यवस्था बनी रहती है और आए दिन एक्सीडेंट होते हैं, ऐसे में यहाँ पर शीघ्र ही सख़्ती से कुछ सुधार होने बहुत ज़रूरी है जिससे ऐसी घटनाओं पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके।






