दिल्ली को जल्द मिलेगा पांचवां ओल्ड एज होम, सीएम ने दी संचालन की मंजूरी

दिल्ली सरकार पश्चिम विहार में बना रही आधुनिक सुविधाओं से लैस सावित्रीबाई फुले सीनियर सिटीजन होम

होम में 96 बेसहारा बुजुर्गों के रहने की  व्यवस्था है, मनोरंजन के लिए टीवी, रेडियो और किताबें भी उपलब्ध कराई जाएंगी

दिल्ली में अभी चार ओल्ड एज होम संचालित हो रहे हैं, जहां 505 बेसहारा बुजुर्गों के रहने की है व्यवस्था

Eros Times: दिल्ली में रह रहे बेसहरा बुजुर्गों को जल्द ही विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस पांचवां ओल्ड एज होम मिल जाएगा। केजरीवाल सरकार ने पश्चिम विहार में सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस दिल्ली का पांचवां ओल्ड एज होम का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया है। साबित्री बाई फूले सीनियर सिटीजन होम नामक इस ओल्ड एज होम को जल्द ही बेसहारा बुजुर्गों को सुपूर्द कर दिया जाएगा। 96 बुजुर्गों के रहने की क्षमता वाले इस होम का औपचारिक रूप से संचालन के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी मंजूरी दे दी है और अब फाइल एलजी के पास भेजी गई है। बता दें कि दिल्ली में अभी चार ओल्ड एज होम संचालित हो रहे हैं, जहां 505 बेसहारा बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था है।

सीएम अरविंद केजरीवाल के दिशा-निर्देशन में दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा पश्चिम विहार में यह पांचवां ओल्ड एज होम बनाया जा रहा है। सरकार द्वारा होम में रहने वाले बेसहारा बुजुर्गों के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है। समाज कल्याण मंत्री द्वारा इस ओल्ड एज होम का नाम साबित्री बाई फूले सीनियर सिटीजन होम दिया गया है। यहां पर 96 बेसहारा बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। 

इस ओल्ड एज होम के निर्माण में बुजुर्गों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। इस होम में रहने वाले बुजुर्गों को निःशुल्क आवास, भोजन, कपड़े, बिस्तर की सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही, बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए टीवी, रेडियो और किताबें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। बुजुर्गों के लिए होम में एक मनोरंजन केंद्र होगा। इसके अलावा, बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी भरपूर ख्याल रखा जाएगा। उनकी देखभाल के लिए डॉक्टर और फिजियोथेरेपी समेत अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। समाज कल्याण विभाग ने सावित्रीबाई फुले सीनियर सिटीजन होम का औपचारिक रूप से संचालन के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने अनुमति मांगी थी, जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी है। 

पहले से दिल्ली में चल रहे चार ओल्ड एज होम

दिल्ली में अभी कुल 4 ओल्ड एज होम का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। पहला ओल्ड एज होम साउथ-वेस्ट जिला के विंदापुर में 1974 में निर्मित किया गया था, जहां 52 बेसहारा बुजुर्गों के रहने की क्षमता है। दूसरा ओल्ड एज होम नार्थ दिल्ली स्थित अशोक विहार में ज्योतिबा फूल ओल्ड एज होम 2019 में शुरू हुआ, जिसमें 36 बुजुर्गों के रहने की क्षमता है। तीसरा डॉ. बी.आर. अंबेडकर सीनियर सिटीजन होम पूर्वी दिल्ली के कांति नगर में संचालित हो रहा है, जहां 117 लोगों के रहने की व्यवस्था है। जबकि चौथा ओल्ड एज होम ताहिरपुर में संचालित हो रहा है, जहां 300 बुजुर्गों को रहने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। कांतिनगर और ताहिरपुर में ओल्ड एज होम की शुरूआत 2022 में की गई थी।

ओल्ड एज होम में ये होंगी सुविधाएं

शौचालय और स्नान घर के साथ 50 हवादार कमरे हैं।

मनोरंजन केंद्र

आधुनिक रसोई एवं भोजन एरिया

पार्किंग की सुविधा

सार्वजनिक घोषणा प्रणाली

निःशुल्क आवास भोजन, कपड़े और बिस्तर की सुविधा

केस वर्क और परामर्श सेवाएं

बुजुर्गों की चिकित्सा देखभाल

फिजियोथेरेपी

टीवी, रेडियो, पुस्तकें और भजन-कीर्तन कार्यक्रमों के साथ अन्य मनोरंजन सुविधाएं

ओल्ड एज होम में रहने की पात्रता मानदंड

ओल्ड एज होम में दिल्ली के गरीब, निराश्रित और वृद्ध लोग प्रवेश ले सकते हैं, जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है। जिनके पास भरण-पोषण के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं है या रख-रखाव के लिए कोई सदस्य नहीं है।

प्रवेश की प्रक्रिया

होम में प्रवेश स्वैच्छिक आधार पर किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति को कुछ दस्तावेजों व प्रमाणपत्रों के साथ समाज कल्याण विभाग मुख्यालय में सामाजिक सुरक्षा शाखा के उप निदेशक अथवा अधीक्षक (वरिष्ठ नागरिक निवास) को आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, दिल्ली में निवास का प्रमाण-पत्र या अधिवास प्रमाण पत्र की कॉपी संलग्न करनी होगी। आवेदन प्राप्त होने पर अधीक्षक एवं कल्याण अधिकारी तुरंत पात्रता के मूल्यांकन के लिए प्रक्रिया पूरी करेंगे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आवेदक पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करता है या नहीं। सामाजिक जांच रिपोर्ट, कल्याण अधिकारी द्वारा क्षेत्र का दौरा करने के बाद तुरंत अधीक्षक को प्रस्तुत करेंगे। अधीक्षक अपनी टिप्पणियों व सिफारिशों के साथ जांच किए गए आवेदनों को प्रवेश और निर्वहन समिति, जिला समाज कल्याण अधिकारी और अधीक्षक के समक्ष निर्णय लिए रखेगा। इसके बाद आवेदकों को वरिष्ठ नागरिक निवास में रहने के लिए सूचित किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 52 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान