दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) ने अपना पहला वार्षिक दिवस “इंप्रिंट्स- ए मार्क लीविंग जर्नी” का किया आयोजन

केजरीवाल सरकार के दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) ने अपना पहला वार्षिक दिवस “इंप्रिंट्स- ए मार्क लीविंग जर्नी” का किया आयोजन शिक्षा मंत्री आतिशी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई
वर्चुअल वार्षिक दिवस समारोह में डीएमवीएस में पढ़ रहे 14 राज्यों के छात्रों ने अपने अभिभावकों के साथ लिया भाग
दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल के माध्यम से पूरे देश से कही से भी बच्चे दिल्ली के शानदार एजुकेशन मॉडल से प्राप्त कर रहे है क्वालिटी एजुकेशन
जो बच्चे स्कूल तक नहीं पहुँच सकते डीएमवीएस के माध्यम से हम स्कूल को उनके पास पहुंचा रहे है
कोरोना के दौरान समय की जरुरत को समझते हुए तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिया वर्चुअल स्कूल तैयार करने का विज़न, आज इसके माध्यम से पूरे देश से कही से भी बच्चे ले पा रहे है क्वालिटी एजुकेशन
कर्नाटक, गोवा, ओडिशा, केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, यूपी सहित 14 राज्यों के छात्र दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल के पहले बैच का हिस्सा
EROS TIMES: केजरीवाल सरकार के खुद में अनूठे दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) ने बुधवार को अपना पहला साल पूरा किया| दिल्ली के वर्ल्ड क्लास एजुकेशन मॉडल को देशभर में जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुँचाने के विज़न के साथ शुरू किए गए इस वर्चुअल स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘”इंप्रिंट्स- ए मार्क लीविंग जर्नी” में शिक्षा मंत्री आतिशी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया| इस कार्यक्रम की अनूठी विशेषता यह थी कि डीएमवीएस कक्षाओं की तरह यह वार्षिक दिवस भी वर्चुअली आयोजित किया गया था। शिक्षा मंत्री आतिशी कार्यक्रम में शामिल होकर स्कूल के छात्रों और डीएमवीएस टीम को इस अनूठी पहल को देश भर के लाखों बच्चों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल में पढ़ रहे लगभग 14 राज्यों के छात्र और उनके अभिभावक शामिल हुए। इन्हें संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, “कोरोना के दौरान हुए लॉकडाउन के दौरान न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में शिक्षा प्रणाली बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए जूझ रही थी| इस दौरान स्कूल लम्बे समय तक बंद रहे और सीखना प्रभावी रूप से बंद हो गया। उस समय लर्निंग के लिए ऑनलाइन मोड ने छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान ले लिया था।
शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने समय की जरुरत को समझते हुए वर्चुअल स्कूल तैयार करने का विज़न रखा जिसके माध्यम से पूरे देश से कही से भी बच्चे दिल्ली के एजुकेशन मॉडल से क्वालिटी शिक्षा प्राप्त कर सके| उनका विज़न था कि छात्र किसी कारण स्कूल तक नहीं पहुँच सकते है तो कुछ ऐसा किया जाये जिससे स्कूल ही बच्चों तक पहुँच जाये| और दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल इस विज़न का का परिणाम है जहाँ देशभर से बच्चे दिल्ली के शिक्षा मॉडल से वर्चुअल तरीके से जुड़कर क्वालिटी एजुकेशन ले पा रहे है|  उन्होंने कहा कि, मुझे ख़ुशी है कि आज देश के 14 राज्यों के बच्चे हमारे इस अनोखे स्कूल का हिस्सा है|
शिक्षा मंत्री ने कहा कि, भारत भर के सभी छात्रों के साथ, जो दिल्ली शिक्षा मॉडल से सीखना चाहते है, इस स्कूल से जुड़ सकते है| उन्होंने कहा कि, दिल्ली सरकार अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में  देश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रही है। कोई भी छात्र, पृष्ठभूमि और परिस्थितियों की परवाह किए बिना, दिल्ली शिक्षा मॉडल का हिस्सा बन रहा है और अगर वे स्कूल तक नहीं आ सकते, तो हम उनके लिए स्कूल उनके पास लेकर जा रहे है|
उल्लेखनीय है कि दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल के पहले बैच में पिछले साल कर्नाटक, गोवा, ओडिशा, केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, यूपी सहित 14 राज्यों के छात्र पढ़ रहे है| शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में, डीएमवीएस में 300 से अधिक लाइव कक्षाएं आयोजित की गई हैं, 100 से अधिक ट्यूटोरियल तैयार किए गए हैं, तथा 60 से ज्यादा मेंटरिंग सेशन का आयोजन किया गया है|
दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल में छात्रों का अनुभव
“मैं अभी अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए काम कर रहा हूँ, जिसे मैं नहीं छोड़ सकता। लेकिन साथ ही मैं अपनी पढ़ाई भी जारी रखना चाहता हूं| इस दिशा में दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल ने मुझे अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद की है। इस अनोखे स्कूल से मैं अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई कर पाता हूँ और यहाँ से भविष्य में कुछ बेहतर करने में मुझे मदद मिलेगी|
मुहम्मद अली, कक्षा 9
मेरी शारीरिक अक्षमता के कारण, मैं अपने घर से बाहर नहीं जा सकती। ऐसे में डीएमवीएस ने मुझे आगे पढ़ने के अपने सपने को पूरा करने में मदद की है। मैं यहां अपने कम्फर्ट जोन में रहकर पढ़ाई कर सकती हूं।
समानिया नदीम, कक्षा 9
मैं मध्य प्रदेश के एक छोटे से गाँव से हूँ। स्कूल काफी दूर होने के कारण मैं नियमित रूप से कक्षाएं नहीं ले पा रही थी। लेकिन डीएमवीएस मुझे घर पर रहकर मेरी पढ़ाई जारी रखने में मदद कर रहा है। और यहाँ मैं वर्चुअल तरीके से उन चीजों को सीख पा रही हूँ जो शायद मुझे मेरे पिछले स्कूल में सीखने को नही मिलता|
छाया कुशवाह, कक्षा 9
दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS), एक फुलटाइम नियमित ऑनलाइन स्कूल है जो पर्सनलाइज्ड टीचिंग-लर्निंग और अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग के माध्यम से दूरस्थ रूप से छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन देता है। दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल अपनी तरह का पहला ऑनलाइन स्कूल है जिसमें फ्लेक्सिबल डिजिटल इंटरैक्शन के माध्यम से एक स्कूल की सभी खूबियाँ है । DMVS को बच्चों के लर्निंग नीड्स के अनुसार डिज़ाइन किया गया है। डीएमवीएस के लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म पर, छात्र और शिक्षक लाइव क्लासेस, छोटे ग्रुप्स में ट्यूटोरियल और एकैडमिक व इंडिविजुअल सपोर्ट के लिए वन-टू-वन मेंटरिंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं|
DMVS की विशेषताएं
 भारत में पहला नियमित वर्चुअल स्कूल
दिल्ली बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम
 नियमित पढ़ाई के साथ सर्टिफिकेशन कोर्स का विकल्प
 लाइव क्लासेस, रिकॉर्डेड सेशन, असाइनमेंट और असेसमेंट, क्यूरेटेड वीडियो, ट्यूटोरियल और पर्सनलाइज्ड मेंटर सेशन को इंटीग्रेट करके समग्र सीखने का अनुभव
 रिसोर्स पर्सन, माता-पिता, छात्रों द्वारा आयोजित विशेष सभाएं
 12 सदस्यों वाली वर्चुअल एसएमसी टीम
पैरेंटल कनेक्ट
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां