स्वामी विवेकानंद के द्वारा दिए गए शांति सन्देश को जनमानस तक पहुॅचाने के लिए दिल्ली में मैराथन

 

 

विवेकानंद यूथ कनेक्ट युवाओ के द्वारा स्थापित एक सामाजिक संगठनहै जो स्वामी विवेकानंद के विचारो को विभिन्न गतिविधियों एंव प्रकल्पो के माध्यम से जनमानस के बीच रखता है । साथ ही वर्तमान में भारतीय विचारो से समाज को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के बारे में उनके मत को समाज के बीच रखता है ।विवेकानंद यूथ कनेक्ट द्वारा यह कार्यक्रम पिछले 5 वर्षो से सतत् रूप से चलाया जा रहा है ।

स्वामी विवेकानंद द्वारा सन् 1893 में आयोजित हुई विश्व धर्म संसद,शिकागो में भारत का प्रतिनिधित्व किया गया तथा पूरे विश्व का भारतीय दर्शन के साथ साक्षात्कार हुआ । स्वामी विवेकानंद द्वारा 11 सितम्बर1893 को दिए गये भाषण में विश्व को शांति का मार्ग दिखाया थाऔर उनका यह भाषण विश्व प्रसिद्ध हुआ । आज विश्व में उन विचारो को फिर से द्रड़ता के साथ रखने की आवश्यकता महसूस हो रही है। भारत के वर्तमान माननीय प्रधानमंत्री भी शांति के लिए अथक प्रयासरत हैं।स्वामी विवेकानंद ने युवाओ के लिए संस्कृति और खेलो का महत्व बताते हुए कहा था कि हमें बहादुर और मजबूत लोग चाहिए जिनके खून में उत्साह हो, नसों में शक्ति हो, लोहे जैसी मांसपेशिया और फौलदी स्न्नायु हो और जो अपने लक्ष्य से कदापि विचलित ना हो जो स्वनिमार्ण की संस्कृति का प्रत्येक दिन अभ्यास करते हों

स्वामी विवेकानंद के द्वारा यह भाषण भारत की संस्कृति के पुनरूत्थान के लिए एक अद्वितीय प्रयास था । उन्होनें विश्व को भारतीय दर्शन एंव परम्पराओं से परिचित करवाया । आज की युवा पी-सजय़ी उत्साह और उमंग से स्वामी विवेकानंद के समान भारतीय परम्पराओं एंव विश्वशांति की दूत बनकर खड़ी हो ।

इस वर्ष 11 सितम्बर 2017 को विष्व धर्म संसद मे उस ऐतिहासिक भाषण के 124 वर्ष पूर्ण कर 125वें वर्ष में प्रवेष कर रहे हैं। भारत की संस्कृति में उत्साह और उत्थान का समावेश सदा से ही रहा है । वर्ष भर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक एंव खेल-ंउचयकूद आयोजनों की श्रंखला में इस ऐतिहासिक पल के उपलक्ष्य मे 10 सितम्बर 2017 दिन रविवार को  दिल्ली में विष्वषांति मैराथन दौड़ काआयोजन किया जा रहा है। इस दौड़ में 21 कि.मी. हाफ मैराथन, 10कि.मी. दौड़, 5 कि.मी. ड्रीम रन, 3 कि.मी. डिप्लोमेटिक दौड़
और 2 कि.मी. पैदलचाल प्रतियोगिताये आयोजित की जायेंगी । यह दौड़ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर जंतर-ंउचयमंतर होते हुए वापिस जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर आकर समाप्त होगी । देश-ंउचयविदेश से हजारो
पेशेवर खिलाडी और नियमित दौड़, व्यायाम अभ्यास करने वाले सभी उम्र के उत्साही लोग इस मैराथन में भाग लेगें । इसी प्रकार से वर्ष भर ऐसे सांस्कृतिक एंव खेल कूद के कार्यक्रमों का आयोजन सभी महाद्वीपों में करने की योजना है जिसका प्रारम्भ दिल्ली विश्वशांति मैराथन दौड़ से करने जा रहे हैं । इसके पश्चात् सिंगापुर, हांगकांग, दुबई, नैरोबी, लन्दन और नयूयोर्क में
विभिन्न कार्यक्रम करके इसका समारोप अगले वर्ष षिकागो में करने की योजना है। इन आयोजनों द्वारा स्वामी विवेकानंद के शांति संदेशो तथा सभी मत-ंउचय सम्प्रदायों के बीच शांति,सहयोग से जीवन जीने क सन्देश को पुनः विश्व पटल पर रखने का प्रयास है। दुनिया में ब-सजय़ रही साम्प्रदायिकता, धार्मिक कट्टरवाद, धर्मान्धता से मानव समाज को मुक्तिदेकर पुनः विश्व में समन्वय और शांति स्थापित करने की स्वामी विवेकानंद का स्वपन साकार करने का ऐसा हमारा प्रयास है। इसी कड़ी
में 8 जनवरी 2017 को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर मुंबई जुहू चैपाटी मैराथन का आयोजन किया गया था जिसमें 8 हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर उस गरिमामयी दिवस का सम्मान किया ।

दिल्ली मैराथन दौड़ में नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन,नौएडा इम्पलाईज एसोसिएशन, नौएडा लोक मंच, फोनरवा, लायन्स कल्ब, रोटरी कल्ब, भारत विकास डायग्नोस्टिक सैंटर, डी0डी0ए0 ,आर0डब्लू0ए0 गौतमबुद्ध नगर आदि संस्थाएं भाग ले रही हैं ।

 

  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 21 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 131 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 245 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला