दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट में हुआ खुलासा बीजेपी विधायकों ने जो गंदा पानी सदन में दिखाया वो यमुना का नहीं था- राम निवास गोयल

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों के यमुना के ‘दूषित’ जल का मुद्दा विशेषाधिकार समिति को भेजा
दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के झूठे दावों की खोली पोल
डीजेबी की रिपोर्ट में स्पष्ट है कि बोतलों का पानी यमुना का नहीं था बल्कि पीने के पानी में काला प्रदार्थ मिलाया हुआ था
विपक्ष के सदस्यों ने अनावश्यक सनसनी फैलाई और सदन को गुमराह किया, दिल्ली के लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास किया है
विशेषाधिकार समिति जांच कर रिपोर्ट पेश करें कि इस मामले में कौन-कौन शामिल थे पानी कहां से लाया गया?
विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को एक माह के अंदर रिपोर्ट पेश करने का दिया निर्देश
EROS TIMES: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों द्वारा विधानसभा में दूषित जल लाने और इसे यमुना का पानी होने का दावा करने के मुद्दे को सोमवार को गंभीर करार दिया। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने मामला विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को भेजते हुए एक माह के अंदर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की एक रिपोर्ट में बीजेपी विधायकों के दावों को खारिज किया गया है। साथ ही कहा गया है कि उनके द्वारा लाया गया पानी यमुना नदी का नहीं है। विपक्ष के सदस्यों ने अनावश्यक सनसनी फैलाई और सदन को गुमराह किया। साथ ही दिल्ली के लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास किया है। विशेषाधिकार समिति जांच कर रिपोर्ट पेश करें कि इस मामले में कौन-कौन शामिल थे पानी कहां से लाया गया? समिति को एक माह के अंदर रिपोर्ट पेश करनी होगी।
बता दें कि जनवरी में दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान भाजपा विधायक दिल्ली सरकार को पानी की आपूर्ति के मुद्दे पर घेरने के अपने प्रयास के तहत सदन में बोतल में दूषित पानी लेकर आए थे। उन्होंने कहा था कि यह दूषित पानी यमुना का है। इन बोतलों को दिखाकर दिल्ली में जल आपूर्ति के मुद्दे पर भाजपा विधायकों ने फर्जी आरोप लगाए थे। जिस पर विधानसभा के अध्यक्ष ने पानी के सैंपल की जांच का आदेश दिया था। लेकिन अब जल बोर्ड की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि वो पानी यमुना का नहीं था।
बजट सत्र में विधानसभा अध्यक्ष  राम निवास गोयल ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट में यह स्पष्ट ढंग से बताया गया है कि बोतलों का पानी यमुना नदी का नहीं था। बल्कि यह पीने का पानी था और उसमें कुछ काला प्रदार्थ मिलाया हुआ था। यह बहुत ही गंभीर मामला है। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि विपक्ष के सदस्यों को अनावश्यक सनसनी फैलाने और सदन को गुमराह करने से आखिर क्या हासिल हुआ? विपक्ष के लोगों ने दिल्ली के लोगों में दहशत और अशांति फैलाने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि मुझे बेहद दुख है कि इस कार्य के लिए इस प्रतिष्ठित सदन का दुरूपयोग किया गया। सदन में नियमों का उल्लंघन करके पानी की बोतले लाने और प्रदर्शित करने वाले के आचरण के संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए इस पूरे मामले को विशेषाधिकार समिति को सौंपता हूं। समिति इस बारे में रिपोर्ट दें कि इस मामले में कौन-कौन शामिल थे और पानी कहां से लाया गया? वहीं दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों द्वारा दी गई रिपोर्ट में देरी को लेकर भी एक माह के अंदर रिपोर्ट दें।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां