राहुल गांधी के वाट्सएप्प चैनल को लॉन्च करने वाला दिल्ली पहला राज्य

नफरत के बाजार में राहुल गांधी का वाट्सएप्प चैनल मौहब्बत का संदेश निडरता से जनता तक पहुॅचाऐगा। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने राहुल गांधी के जनता से सीधे संवाद हेतू वाट्सएप्प चैनल दिल्ली राज्य में लॉन्च किया।


Eros Times: नई ,दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी सोशल मीडिया पर जनता से सीधे जुड़ने को वाट्सएप्प चैनल लॉच किया। राहुल के वाट्सएप्प चेनल लॉच करने वाला दिल्ली पहला राज्य बन गया है। कार्यक्रम में जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की मौजूदगी में अरविन्दर सिंह लवली ने डिजीटल स्क्रीन पर डेमों के द्वारा मौजूद सभी जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों सहित अन्य कांग्रेसजनों को राहुल गांधी जी के चैनल से जुड़ने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपने प्रिय नेता से इस चैनल से प्रतिदिन लोग जुड़ रहे और अभी तक 42 लाख से ज्यादा लोग जुड़े चुके है।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि इस वाट्सएप्प चैनल से जुड़कर सीधे राहुल गांधी से जुड़ जाऐंगे व इसके साथ ही राहुल गांधी द्वारा डाले गए पोस्ट और उनकी विचारों से सीधा सम्पर्क होंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को राहुल के वाट्सएप्प चैनल से जुड़ना है इसके लिए हमने बोर्ड लगाए जिसे स्केन करके अथवा मैसेज द्वारा सभी सीधे चैनल से जुड़ सकते है। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड सभी प्रमुख लोगों को उपलब्ध कराऐंगे ताकि आप अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों विशेषकर कांग्रेस साथियों, आर.डब्लू.ए., सामाजिक संस्थाओं और समाज के हर उस वर्ग के व्यक्ति को जोड़े जो कांग्रेस की विचारधारा और राहुल गांधी की सोच के साथ मिलकर देश का विकास चाहता है।


लवली ने कहा कि जिस तरह से सोशल मीडिया पर अनेक प्रकार के झूठ के पुलिंदे पेश कर भाजपा और उनके सहयोगी सहित अन्य दल जनता को भ्रमित कर रहे है, वहीं राहुल गांधी बिना डरे देश में प्रमुखता से सच उजागर कर रहे है और झूठों का पर्दाफाश कर रहे है, चाहे उसके लिए उनको कुछ भी नुकसान उठाना पड़े। राहुल जी का चैनल उसका सबसे बड़ा माध्यम है क्योंकि देश का हर व्यक्ति चाहे बड़ा हो या छोटा, सबके पास स्मार्ट फोन है और वह वाट्सएप्प से जुड़ा है।


अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों सहित मौजूद कांग्रेसजन को संबोधित करते हुए कहा कि आपको विशेषकर राहुल गांधी के वाट्सएप्प चैनल से सीधे जुड़ने के लिए बुलाया है क्योंकि इस चैनल से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के प्रोत्साहित करे, ऐसा करने से न केवल कांग्रेस पार्टी से लोग जुड़ेंगे बल्कि लोग सीधे राहुल गांधी जी से जुड़ेंगे और कांग्रेस की विचारधारा से भी जुड़ेगे जिससे कांग्रेस संगठन को दिल्ली में अधिक मजबूती मिलेगी।


इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पूर्व विधायक सर्वश्री  भीष्म शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, निगम में सदन के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर, जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कसाना, राजेश चौहान, जुबैर अहमद, विष्णु अग्रवाल, दिनेश कुमार एडवोकेट, सुतबीर शर्मा, धर्मपाल चंदेला, मनोज यादव, पूर्व उप महापौर  वरियाम कौर, निगम पार्षद हाजी जरीफ, पूर्व निगम पार्षद पुष्पा सिंह, दर्शना जाटव और सुरेन्द्र प्रकाश शर्मा, जगजीवन शर्मा, परमिंदर शर्मा, राजीव शर्मा, अनुज आत्रेय, हिदायतुल्लाह, अब्दुल वाहिद कुरेशी, सुनील कुमार एडवोकेट, संजय नीरज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस