रमज़ान महीने में बंगाली मार्केट की मस्जिद पर बुलडोजर चलाने की दिल्ली कांग्रेस निंदा करती है-चौ0 अनिल कुमार

दिल्ली कांग्रेस मांग करती है कि शहरी विकास मंत्रालय अथवा केजरीवाल सरकार  रमज़ान महीने के दौरान तोड़ी गई बंगाली मार्केट मस्जिद का पुनः निर्माण कराए। 

EROS TIMES:नई  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने भाजपा की केन्द्र के शहरी विकास मंत्रालय के एल एंड डी विभाग द्वारा बिना नोटिस ढहाई गई बंगाली मार्केट की मस्जिद के घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पवित्र रमज़ान मास में मस्जिद को अवैध निर्माण का नाम देकर बिना किसी नोटिस अथवा पूर्व सूचना के बुलडोजर चलाकर तोड़ना बेहद दुखद है और केन्द्र सरकार द्वारा की गई कार्यवाही की दिल्ली कांग्रेस निंदा करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और दिल्ली वक्फ बोर्ड की इस मस्जिद को ढ़हाने में चुप्पी चिंताजनक है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के साथ मुस्लिम नेता मतलूब करीम शमीम शाहबुद्दीन मुरुज़ा मस्जिद के अन्य जिम्मेदार लोग और? कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन विक्रम लोहिया भी मौजूद थे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि 123 संपतियों का मामला कोर्ट में चल रहा है जिसमें से बंगाली मार्केट की मस्जिद एक है बावजूद इसके बिना किसी नोटिस अथवा पूर्व सूचना के बुलडोजर चलाकर तोड़ना कोर्ट की अवमानना है । उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के अधीन दिल्ली वक्फ बोर्ड दिल्ली में मजार मस्जिदों मदरसों और अन्य मुस्लिम धार्मिक स्थलों की देखरेख के लिए गठित है परंतु अरविन्द केजरीवाल ने राजनीति के चलते बंगाली मार्केट की मस्जिद को तोड़ने जाने के विरोध में हस्तक्षेप नही किया। उन्होंने कहा कि मोदी राज में बुलडोजर की काली नीति उत्तर प्रदेश के बाद दिल्ली में भी अपनाई जा रही है कि बिना कोई नोटिस के सरकारी हुकुमत भवनों को बर्बाद कर रही है।

चौ0 अनिल कुमार ने मस्जिद की देखरेख करने वाले लोगों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि मस्जिद को पुनः बनवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने शहरी विकास मंत्रालय के एल एंड डी विभाग और एनडीएमसी से मांग की कि ढहाई गई मस्जिद का पुनः निर्माण कराया जाए।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन